फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard Seizes 526kg of illicit substance worth Rs 3000 crore in Arabian Sea, Five Pakistanis Held

भारतीय तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई: ईरानी नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त; पांच पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 09:13 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Sep 2026 09:13 AM IST
सार

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल ने ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की है। ईरानी नाव से 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹3,000 करोड़ से अधिक बताई गई। नाव पर पांच पाकिस्तानी नागरिक सवार थे।

विज्ञापन
Indian Coast Guard Seizes 526kg of illicit substance worth Rs 3000 crore in Arabian Sea, Five Pakistanis Held
भारतीय तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम की है। लक्षद्वीप के पश्चिम में समुद्र में कार्रवाई करते हुए एक ईरानी जहाज (धो) को पकड़ा गया। जहाज पर पांच पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। तलाशी के दौरान 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

विज्ञापन


खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन
भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, यह कार्रवाई गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के साथ मिलकर की गई। समुद्र और हवा से निगरानी के जरिए संदिग्ध जहाज की लगातार ट्रैकिंग की गई। इसके बाद 25 सितंबर को तटरक्षक बल ने उसका पीछा किया और जहाज पर सवार होकर तलाशी ली।
विज्ञापन


कोस्ट गार्ड ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संदिग्ध ईरानी धो, उसके चालक दल और जब्त किए गए मादक पदार्थों को हथियारबंद सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है। यहां विभिन्न एजेंसियां मिलकर आरोपियों से पूछताछ करेंगी और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद
तटरक्षक बल के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थों में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्री निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई से भारत के समुद्री क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने की क्षमता का पता चलता है।


'नशा मुक्त भारत' अभियान से जोड़ा
कोस्ट गार्ड ने कहा कि समुद्री रास्ते से आने वाले मादक पदार्थों को तट तक पहुंचने से पहले रोकना सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के प्रयासों में मदद करता है। बल ने कहा कि वह देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। अब मुंबई में संयुक्त पूछताछ और जांच के दौरान इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed