सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Internal strife escalates in TMC: Kalyan Banerjee retorts to Kakoli Ghosh's allegations

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह: काकोली घोष के आरोपों पर कल्याण बनर्जी का पलटवार, बोले- मंशा पर उठता है सवाल

कोलकाता, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Thu, 28 May 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने काकोली घोष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सदन में किसी भी घटना की जानकारी तुरंत स्पीकर को दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोपों के पीछे मंशा पर भी सवाल उठाए।

Internal strife escalates in TMC: Kalyan Banerjee retorts to Kakoli Ghosh's allegations
कल्याण बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने काकोली घोष द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सदन में किसी भी घटना की जानकारी तुरंत स्पीकर को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक अगर सदन के भीतर कोई घटना होती है तो उसे बिना देरी के स्पीकर के संज्ञान में लाना जरूरी होता है। कल्याण बनर्जी ने आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि असली मुद्दा यह है कि किसने क्या कहा और कब कहा। उन्होंने आरोप लगाने वालों की मंशा पर भी संदेह जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पूरे मामले के पीछे कोई उद्देश्य है।


टीएमसी में अंदरूनी कलह की खबरें

दरअसल, पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद से ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आती रही हैं और अब यह विवाद खुलकर सामने आ गया है। टीएमसी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी सांसद और मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काकोली ने पत्र में क्या लिखा?

28 मई 2026 को लिखे गए इस पत्र में काकोली घोष ने आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि कल्याण बनर्जी का व्यवहार सिर्फ उनके प्रति ही नहीं बल्कि अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अनुचित और अपमानजनक रहा है। काकोली घोष ने अपने पत्र में लोकसभा स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है और औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उचित कार्रवाई और सजा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

काकोली ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। इसके एक दिन बाद उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ शिकायत की। हाल ही में काकोली घोष को टीएमसी के लोकसभा सचेतक पद से हटाया गया था और उनकी जगह कल्याण बनर्जी को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद टीएमसी के भीतर चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed