फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chief says that India has asked G20 nations to contribute to G20 satellite through payloads, instruments

ISRO: 'जी20 उपग्रह के लिए सदस्य देशों से योगदान की अपील', इसरो प्रमुख सोमनाथ ने मिशन पर कही यह बात

Thu, 28 Dec 2023 07:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 07:09 PM IST
सार

अगले दो वर्षों में जी20 उपग्रह लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने दी। सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी20 उपग्रह लॉन्च करने का प्रस्ताव दिया था। 

विज्ञापन
ISRO chief says that India has asked G20 nations to contribute to G20 satellite through payloads, instruments
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत ने जी20 समूह देशों से पेलोड, उपकरणों के जरिए उसके प्रस्तावित जी20 उपग्रह में योगदान करने के लिए आग्रह किया हैं। इसकी जानकारी इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को दी। बता दें अगले दो वर्षों में जी20 उपग्रह लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


जी20 उपग्रह करेंगे लॉन्च- सोमनाथ
एस सोमनाथ ने कहा कि भारत वायु प्रदूषण, ग्रीनहाउस उत्सर्जन, आर्द्रता परिवर्तन, वर्षा, महासागर, मिट्टी की नमी, विकिरण बजट जैसे कई मापदंडो को मापकर इस क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमने एक उपग्रह बनाने की पेशकश की है। जी20 देशों से पेलोड, उपकरणों के जरिए उपग्रह में योगदान करने की आग्रह किया गया है।  
विज्ञापन


'हम चाहते हैं कि दुनिया के लिए डेटा उपलब्ध हो'
आईआईटी बॉम्बे के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव में सोमनाथ ने कहा कि हम अगले दो वर्षों में इस उपग्रह को लॉन्च करने जा रहे हैं। यह पूरी दुनिया के लिए भारत का योगदान होगा। सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी20 उपग्रह लॉन्च करने का प्रस्ताव दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि डेटा पूरी दुनिया और हर देश के लिए उपलब्ध हो ताकि वे इसका उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधानों में कर सकें। हम दुनिया के प्रत्येक वैज्ञानिक समुदाय का उपग्रह बनाने के लिए स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भू-खुफिया जानकारी जुटाने के लिए 50 उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी
भारत भू-खुफिया जानकारी जुटाने के लिए पांच साल में 50 उपग्रह लॉन्च करने की योजना बना रहा है। जिसके तहत कई कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल हैं। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे द्वारा आयोजित एक वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम 'टेकफेस्ट' में कहा कि परिवर्तनों का पता लगाने के लिए उपग्रहों की क्षमता में सुधार करना, एआई-संबंधित और डेटा-संचालित दृष्टिकोण को और अधिक लाना महत्वपूर्ण है। सोमनाथ ने कहा, अगर भारत इस पैमाने पर उपग्रह लॉन्च कर सकता है, तो देश के लिए खतरों को बेहतर ढंग से कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed