ISRO: इस साल कई अहम मिशन लॉन्च करेगा इसरो, एस सोमनाथ बोले- अगस्त में फिर उड़ान भरेगा पीएसएलवी
चंद्रयान-3 मिशन को योजना के तहत एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की कक्षा में दाखिल होना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएसएलवी फिर भरेगा उड़ान
एस सोमनाथ ने कहा कि 'इस साल ही हम कई अहम मिशन को अंजाम देंगे। पीएसएलवी फिर से उड़ान भरेगा और अगस्त या सितंबर में हम फिर से पीएसएलवी मिशन को लॉन्च करेंगे। गगनयान का परीक्षण वाहन भी इस साल तैयार हो जाएगा, जिसे फिलहाल इंटीग्रेट किया जा रहा है। बता दें कि गगनयान प्रोजेक्ट के तहत इसरो तीन सदस्यों के क्रू को तीन दिन के मिशन के लिए 400 किलोमीटर दूर पृथ्वी की कक्षा में भेजेगा और फिर उन्हें सुरक्षित जमीन पर उतारेगा। क्रू सदस्यों की समुद्र में लैंडिंग होगी।'
ISRO launches PSLV-C56 carrying 7 satellites from Sriharikota
— ANI Digital (@ani_digital) July 30, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/VaCdDRK1bG#ISRO #PSLV #Sriharikota #Satellites pic.twitter.com/VNL48WKHo3
चंद्रयान-3 मिशन पर सभी की नजरें
उल्लेखनीय है कि इसरो ने बीती 14 जुलाई को ही चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया है और इस मिशन के चलते सतीश धवन स्पेस सेंटर में काफी गतिविधियां चल रही हैं। चंद्रयान-3 मिशन को योजना के तहत एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की कक्षा में दाखिल होना है। चंद्रयान 3 मिशन को 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चांद की सतह पर उतरना है। एस सोमनाथ ने बताया कि हम इस साल एसएसएलवी को भी लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही इनसैट-3डीएस के लिए जीएसएलवी को भी लॉन्च किया जाना है। बता दें कि एसएसएलवी इसरो का छठा लॉन्च वाहन है और अगस्त 2022 और इस साल फरवरी में इसकी डेवलेपमेंट उड़ानें हो चुकी हैं।