{"_id":"637f63f0dcebb777af030cd0","slug":"issue-of-zakir-naik-being-wanted-has-been-raised-with-qatar-mea-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MEA India: भारत ने कतर के सामने उठाया जाकिर नाइक का मुद्दा, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA India: भारत ने कतर के सामने उठाया जाकिर नाइक का मुद्दा, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 PM IST
सार
विवादित इस्लामिक धर्मोपदेशक जाकिर नाइक को लेकर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जाकिर नाइक के वांछित (वांटेड) होने का मुद्दा कतर के सामने उठाया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
अरिंदम बागची
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादित इस्लामिक धर्मोपदेशक जाकिर नाइक को लेकर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जाकिर नाइक के वांछित (वांटेड) होने का मुद्दा कतर के सामने उठाया गया है।दरअसल, कतर 2022 के फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट के आगाज पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी, भड़काऊ भाषण और आतंक से जुड़ी गतिविधियों का आरोपी जाकिर नाइक कतर पहुंचा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, कतर ने भारत को बताया है कि जाकिर नाइक को फीफा विश्व कप-2022 में भाग लेने के लिए कोई निमंत्रण नहीं दिया गया था।
गलत सोशल मीडिया पोस्ट पर न करें भरोसा
2 of 4
पीएम मोदी- जो बाइडन
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सुल्तान को मिली छूट का बचाव करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किए जाने पर भारत ने नाराजगी जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मामले में अमेरिकी अधिकारी द्वारा मोदी का जिक्र किए जाने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, "सच कहूं, तो मैं यह समझने में विफल हूं कि प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी (अमेरिकी अधिकारी को) कैसे प्रासंगिक या आवश्यक लगी।"
बागची ने भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के बीच बहुत ही विशेष संबंध हैं जो और मजबूत हो रहे हैं तथा हम इसे और गहरा करने के लिए अमेरिका के साथ काम करने की आशा करते हैं।’’
विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न अवसरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिले। इनमें एक संक्षिप्त द्विपक्षीय और एक त्रिपक्षीय बैठक शामिल थीं। सभी से अपील है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन की मुलाकात को लेकर गलत सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें।
आठ भारतीय नौसैनिक अधिकारियों की कैद पर क्या कहा
3 of 4
भारतीय कैदी
- फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक)
प्रवक्ता ने कहा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कतर यात्रा अल्पकालिक थी। उनके पास बैठकों के लिए समय नहीं था। अगस्त से दोहा में कैद आठ भारतीय नौसैनिक अधिकारियों का मामला आगे बढ़ा है, लेकिन उपराष्ट्रपति ने कतर की हालिया यात्रा के दौरान इस मामले को नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांमार में जॉब रैकेट के 200 पीड़ितों को बचाया
4 of 4
म्यांमार जॉब रैकेट से रेस्क्यू किए गए भारतीय नागरिक
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
पड़ोसी म्यांमार में फेक जॉब रैकेट के पीड़ितों को लेकर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा, हमने दो सौ से ज्यादा लोगों को बचाया है, जिनमें से 153 लोगों को पहले ही भारत वापस लाया जा चुका है। शेष 50 लोग प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।