Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को लोग खूब पसंद करते हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में पहेलियां सुलझानी होती हैं जबकि कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाने में लोगों को काफी आनंद आता है। इसके साथ ही लोग इन तस्वीरों से खुद की पर्सनैलिटी के बारे में भी जानना चाहते हैं। लेकिन दिमाग का दही कर देने वाली इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं।
Optical Illusion: क्या तस्वीर में 10 सेकेंड के अंदर डोनाल्ड ट्रंप को खोज लेंगे? खोज लिया तो बन जाएगा रिकाॅर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में कई चेहरे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप को खोजने के लिए आपको 10 सेकेंड का समय दिया गया है। तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप सामने ही हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को नजर नहीं आ रहे हैं। अगर आप इस पहेली को 10 सेकेंड के अंदर सुलझा लेते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग काफी तेज है। इसके साथ ही आप सबसे कम समय में ट्रंप को खोजने का रिकाॅर्ड भी बना सकते हैं।
इस वायरल तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में कई इंसानी चेहरे नजर आ रहे हैं। इन्हीं के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा भी है। अब आपको गौर से देखना है कि ट्रंप कहां पर हैं।
Optical illusion: हिम्मत है तो तस्वीर में 13 सेकेंड के अंदर पांडा को खोजकर दिखाएं, 99 फीसदी लोग हो गए हैं फेल
सोशल मीडिया (Social Media) पर यह तस्वीर (Viral Photo) तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप को खोजने में अधिकतर लोग फेल हो चुके हैं। इस तस्वीर में ट्रंप को खोजने में लोगों का दिमाग घूम गया है। इस तस्वीर में ट्रंप के चेहरे को इस तरह छिपाया गया है कि लोगों के लिएखोजना मुश्किल हो रहा है।
अगर आपको तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, तो आपको कुछ हिंट देते हैं। अब आप इस तस्वीर को गौर से देखिए, तो आपको नीचे की तरफ ट्रंप का चेहरा दिख जाएगा। अगर आप अभी भी नहीं खोज पाए हैं, तो परेशना होने की जरूरत नहीं है। हमने तस्वीर शेयर की जिसमें आप आसानी से ट्रंप को देख सकते हैं।