सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP created history with the first ever women mountaineering expedition on Mount Nun in Kargil

ITBP: आईटीबीपी ने रचा इतिहास, कारगिल के माउंट नन पर पहली बार महिला पर्वतारोहण अभियान

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
ITBP created history with the first ever women mountaineering expedition on Mount Nun in Kargil
सर्व-महिला बल-स्तरीय पर्वतारोहण अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने पहली बार सर्व-महिला पर्वतारोहण अभियान द्वारा माउंट नुन (7135 मी.) कारगिल पर सफल आरोहण कर इतिहास रचा दिया है। आईटीबीपी ने बल के पर्वतारोहण इतिहास में एक गौरवमयी उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार सर्व-महिला बल-स्तरीय पर्वतारोहण अभियान द्वारा माउंट नुन नुन-कुन पर्वत शृंखला, कारगिल पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। यह गौरवशाली उपलब्धि उच्च हिमालयी अभियानों में आईटीबीपी की उत्कृष्ट परंपरा में एक मील का पत्थर है।

Trending Videos


यह अभियान 3 जुलाई 2025 को आईटीबीपी मुख्यालय, नई दिल्ली से राहुल रसगोत्रा आईपीएस, महानिदेशक, आईटीबीपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। टीम ने लद्दाख के लेह में लगभग एक माह का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें अनुकूलन और तकनीकी तैयारी शामिल रही। 13 अगस्त 2025 को सुबह 09:25 बजे प्रथम रोप टीम (7 पर्वतारोही एवं 3 तकनीकी सदस्य) ने शिखर शिविर से 12 अगस्त की रात प्रस्थान कर माउंट नुन के शिखर पर सफलता पूर्वक चढ़ाई पूरी की। 14 अगस्त 2025 को प्रातः 08:50 बजे द्वितीय रोप टीम (7 पर्वतारोही एवं 2 तकनीकी सदस्य) ने शिखर पर पहुंचकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर राज्य का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट नुन एक दुर्जेय उच्च-ऊंचाई चढ़ाई है, जो अपने खड़ी मिश्रित हिम–शिला भूभाग, चाकू-धार जैसी धारियों, दरारों से भरे ग्लेशियर, खड़ी बर्फीली दीवारों और अप्रत्याशित मौसम के लिए जाना जाता है। यह 8,000 मीटर ऊँचाई वाले अभियानों के लिए एक मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण पर्वत है, जिसमें असाधारण धैर्य, तकनीकी कौशल और रणनीतिक योजना की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ें: GST 2.0: जीएसटी में दो स्लैब का प्रस्ताव; जरूरी सामानों पर लगेगा पांच और 18% कर, लग्जरी उत्पादों पर 40% टैक्स

इस ऐतिहासिक सर्व-महिला अभियान की सफलता के साथ, आईटीबीपी ने अपना पर्वतारोहण गौरव और सुदृढ़ कर लिया है। बल ने अब तक विश्व के चौदह 8,000 मीटर ऊँचे पर्वतों में से छह का सफलतापूर्वक आरोहण किया है, जिनमें माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंघा शामिल हैं, और पांच बार माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई का गौरव प्राप्त किया है। माउंट नुन पर यह साहसिक अभियान बल की उत्कृष्टता, सशक्तीकरण, नेतृत्व और उच्च हिमालयी अभियानों में दक्षता का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed