{"_id":"6694b50f062701edcb003cf7","slug":"jaishankar-on-india-republic-of-marshall-islands-mou-four-development-projects-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaishankar: भारत-मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच समझौता, हिंद-प्रशांत देश में विकसित की जाएंगी चार परियोजनाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaishankar: भारत-मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच समझौता, हिंद-प्रशांत देश में विकसित की जाएंगी चार परियोजनाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:08 AM IST
सार
समझौते के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज वीडियो संदेश में मार्शल द्वीप गणराज्य को 10वें माइक्रोनेसियन गेम्स के सफल आयोजन की बधाई दी। इस दौरान भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच चार विकास परियोजनाओं को लेकर हुए समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही ये बात
अपने संदेश में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि 'भारत के लोगों की तरफ से मैं बीते महीने 10वें माइक्रोनेसियन खेलों के सफल आयोजन के लिए मार्शल द्वीप गणराज्य को बधाई देता हूं। भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास रहा है और साल-दर-साल इसमें विस्तार आया है। खासकर भारत और हिंद-प्रशांत महासागर के देशों के साथ संबंधों के तहत भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के संबंध मजबूत हुए हैं। आज का समझौता मार्शल द्वीप के समुदायों के लिए फायदेमंद होगा और इससे मार्शल द्वीप गणराज्य में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। समझौते के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।'
विक्रम मिस्री ने बतौर विदेश सचिव संभाला कार्यभार
भारत के नए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'भारतीय विदेश मंत्रालय की टीम विदेश सचिव विक्रम मिसरी का स्वागत करती है और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती है।'
Trending Videos

#WATCH | At the MoU signing for implementation of Four Community Development Projects in the Republic of the Marshall Islands, EAM Dr S Jaishankar says, "...On behalf of the people of India, let me extend congratulations for successfully organizing the 10th Micronesian Games last… pic.twitter.com/deCczdWodd
— ANI (@ANI) July 15, 2024