जामिया मिल्लिया की छात्रा ने केरल के मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप, सीपीआईएम बोली - माफी मांगो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (Jamia Milia Islamia University) की छात्रा आयशा रेन्ना अपने सहयोगियों की रिहाई की मांग के लिए केरल पहुंच गई हैं। केरल के मल्लापुरम पहुंचकर आयशा ने कहा कि 'हम अल्पसंख्यकों या मुस्लिम बहुजन राजनीति को उभरता हुआ देखने वाले हैं। हम चंद्रशेखर आजाद (भीम आर्मी के प्रमुख) जल्द से जल्द रिहाई चाहते हैं।'
केरल के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए आयशा ने कहा कि 'पिछले दो सप्ताह के अंदर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कई विद्यार्थियों को पिनरई विजयन की सरकार और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हम चाहते हैं कि उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।'
आयशा द्वारा मुख्यमंत्री विजयन पर ये आरोप लगाए जाने के बाद वामपंथी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के कार्यकर्ता उसके विरोध में मल्लापुरम की सड़कों पर उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का नाम इस तरह लेने के लिए आयशा को माफी मांगनी चाहिए।
Jamia Millia Islamia student Aysha Renna in Malappuram: In last 2 weeks, a number of students from Jamia Millia Islamia have been arrested and jailed by the Pinarayi Vijayan govt and his police. We demand their immediate release. (28.12.2019) #Kerala https://t.co/UfusqavGNv
— ANI (@ANI) December 29, 2019
Kerala: Communist Party of India-Marxist (CPI-M) activists hold protest in Malappuram against Jamia Millia Islamia student Aysha Renna, demanding her apology for using the name of Pinarayi Vijayan, the Chief Minister of Kerala.
— ANI (@ANI) December 29, 2019
(28.12.2019) pic.twitter.com/e1KhMX5swB
बता दें कि आयशा वही लड़की है जो नागरिकता कानून 2019 पर चल रहे जामिया विरोध प्रदर्शन के दौरान 'पोस्टर गर्ल' (Poster Girl) के नाम से प्रसिद्ध हुई थी।