फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jantar mantar minor student alleges Maltreatment death threats and questions delhi police action

'मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं': PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द; लगाया ये आरोप

Sun, 02 Aug 2026 12:19 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2026 12:19 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय छात्रा को अब दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। छात्रा का कहना है कि पीएम द्वारा माफ किए जाने के बावजूद पुलिस उसे अपराधी की तरह ढूंढ रही है, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव में है।

विज्ञापन
jantar mantar minor student alleges Maltreatment death threats and questions delhi police action
पीएम मोदी को गाली देने वाली छात्रा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया गया, जिसके बाद उसे लगातार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ किसी बड़े अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


'जहां मिलूंगी, दुष्कर्म कर देंगे'
छात्रा ने कहा कि अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके मुताबिक, कॉल करने वाले अश्लील और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां भी मिलूंगी, दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'छात्र नहीं, मोदी जी माफी मांगे': पीएम के वीडियो के बाद राहुल गांधी का पलटवार; और क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
छात्रा का आरोप है कि पुलिस लगातार उसके घर पहुंच रही है और उसे ऐसे तलाश रही है, जैसे उसने कोई गंभीर अपराध किया हो। उसने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद से परिवार पर भी दबाव का माहौल है।

छात्रा के प्रमुख दावे
  • मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर लीक होने का आरोप।
  • अज्ञात लोगों से दुष्कर्म और हत्या की धमकियां मिलने का दावा।
  • पुलिस के बार-बार घर आने और तलाश करने का आरोप।
  • लगातार घटनाओं के कारण मानसिक तनाव में होने की बात।

पहले सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी
छात्रा ने कहा कि वह पहले ही सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांग चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माफी स्वीकार किए जाने की बात सामने आने के बावजूद पुलिस कार्रवाई जारी है। उसने अपील की कि अब उसे इस मामले में राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed