फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JD-U makes a U-turn on Article 370, now supports the move

अनुच्छेद 370 पर जेडीयू का यू-टर्न, अब मोदी सरकार के कदम का किया समर्थन

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
सार

  • अनुच्छेद 370 पर जेडीयू का यू-टर्न।
  • सांसद आरसीपी ने कहा हम इस कदम पर देश के साथ हैं
  • कहा- अब यह कानून बना गया इसलिए इसका समर्थन जरुरी।

विज्ञापन
JD-U makes a U-turn on Article 370, now supports the move
Nitish Kumar (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

अनुच्छेद 370 विधेयक का विरोध करने और संसद से बाहर जाने के एक दिन बाद, बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर यू-टर्न लिया और केंद्र के इस कदम का समर्थन किया। इससे पहले, पार्टी के सांसद केंद्र के इस कदम का विरोध करने के लिए राज्यसभा से बाहर चले गए थे।

विज्ञापन


नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले हम इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन अब यह कानून बन गया है और देश में लागू हो गया है। इसलिए हम सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। हम सभी को केंद्र सरकार के इस फैसले पर साथ खड़ा होना चाहिए। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी क्यों इस मुद्दे का विरोध कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमारे दिवंगत नेता जॉर्ज फर्नांडीस, जो एनडीए के संयोजक थे, उन्होंने विवादास्पद मुद्दों जैसे तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और राम मंदिर पर समर्थन नहीं करने का फैसला किया था। इसलिए हम इसका समर्थन नहीं कर रहे थे। लेकिन अब यह एक कानून बना चुका है इसलिए इस पर विरोध का कोई मतलब नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सोमवार को पार्टी का बचाव करते हुए कहा था कि इस मुद्दे पर सदन से वॉकआउट करना लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे दिग्गज समाजवादी नेताओं की विचारधारा के अनुरूप था।

इससे पहले जेडीयू नेता अजय आलोक ने तो नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि वह जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के खिलाफ उठाए गए रुख की समीक्षा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed