सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia turns doctor during a meal giving some valuable health advice News In Hindi

राजनीति की जगह सेहत की बात: खाने पर बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया जब बने डॉक्टर, स्वास्थ्य को लेकर दी कुछ ऐसी सीख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
सार

अशोकनगर दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला। भोजन के दौरान अनौपचारिक बातचीत में वे डॉक्टर की भूमिका में नजर आए और मीठे के नुकसान समझाए। सिंधिया ने कहा कि ज्यादा शुगर धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। उनका यह हल्का-फुल्का लेकिन जरूरी स्वास्थ्य संदेश क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

Jyotiraditya Scindia turns doctor during a meal giving some valuable health advice News In Hindi
केंद्रीय मंत्री सिंधिया बने डॉक्टर बताए मीठे के नुकसान - फोटो : अमर उजाला वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अशोकनगर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस बार बिल्कुल अलग अंदाज़ देखने को मिला। आमतौर राजनीति, योजनाओं और विकास की बातों को लेकर चर्चा में रहने वाले सिंधिया इस बार 'डॉक्टर' बन गए। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ा ऐसा संदेश दिया, जिसने वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हल्के-फुल्के माहौल में दी गई उनकी सलाह अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Trending Videos


दरअसल, सिंधिया भाजपा नेता मलकीत संधू के घर भोजन के लिए पहुंचे थे। माहौल पूरी तरह अनौपचारिक था। खाने की मेज पर हल्की-फुल्की बातचीत चल रही थी, तभी चर्चा खाने-पीने की आदतों और सेहत पर आ गई। इसी मौके पर सिंधिया ने मीठे के नुकसान गिनाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब डॉक्टर बन गए सिंधिया
चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी से बात करते हुए सिंधिया ने बिल्कुल डॉक्टर की तरह समझाया कि ज्यादा मिठाई खाना शरीर के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मीठा खाने में अच्छा जरूर लगता है, लेकिन अगर इसकी आदत ज्यादा हो जाए तो यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा शुगर से कई बीमारियां हो सकती हैं और शरीर के अलग-अलग अंग प्रभावित हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें:- Congress: 'नेता प्रतिपक्ष को बोलने ही नहीं दिया, तो क्या जवाब देंगे?', कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल

सिंधिया ने आसान शब्दों में समझाया कि अगर आदमी संतुलित खाना खाए, मीठा कम करे और रोजमर्रा की दिनचर्या ठीक रखे, तो बड़ी बीमारियों से खुद को बचाया जा सकता है। उन्होंने किसी भाषण की तरह नहीं, बल्कि दोस्ताना बातचीत में यह बात कही, जिससे वहां मौजूद लोग भी सहज महसूस करते दिखे।

ये भी पढ़ें:- Assam CM: 'जांच में एक फीसदी ही सच आया सामने', गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच पर क्या बोले सीएम हिमंत

खूब वायरल हो रहा सिंधिया का यह अंदाज 
केंद्रीय मंत्री का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि इस तरह आम बातचीत में स्वास्थ्य जैसे जरूरी मुद्दों पर बात करते हैं, तो उसका असर ज्यादा होता है। लोगों ने इसे एक सकारात्मक और मजेदार संदेश बताया। कुल मिलाकर, अशोकनगर में सिंधिया का यह रूप चर्चा का विषय बन गया, जहां एक तरफ वे नेता दिखे, तो दूसरी तरफ सेहत की चिंता करने वाले डॉक्टर, जो सबको मीठा कम खाने की नसीहत दे गए।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed