कॉमेडियन कपिल शर्मा ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, प्रधानमंत्री ने दिया यह जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी मौजूद थे। कपिल ने बाकी फिल्मी हस्तियों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की। इवेंट के बाद कपिल शर्मा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की। जिस पर पीएम मोदी ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया।
कपिल शर्मा ने ट्वीट में लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपसे मिलकर और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के विकास के लिए आपके नए विचार जानकर बहुत अच्छा लगा। औऱ मैं यह जरूर कहूंगा कि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है।'
Respected pm Sh @narendramodi ji,it was nice meeting u n great knowing ur inspiring ideas and progressive views about our film industry and our nation. N sir I must say u have a great sense of humor too! regards 🙏 pic.twitter.com/2fDpGC2qwh
— KAPIL (@KapilSharmaK9) January 19, 2019
प्रधानमंत्री ने भी कपिल के ट्वीट पर जवाब दिया, 'जब कपिल शर्मा किसी के सेंस ऑफ ह्यूमर की प्रशंसा करें तो यह उस व्यक्ति को खुश करता है और मैं कोई अपवाद नहीं हूं।'
When @KapilSharmaK9 appreciates somebody's humour, it sure makes that person happy and I am no exception. :)
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2019
Thank you for the kind words Kapil. https://t.co/SHVTH6vI8p