फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kargil Vijay Diwas: President Murmu, PM Modi pay tribute to martyrs; Union Ministers also offer their respects

कारगिल विजय दिवस: 'सैनिकों का शौर्य हमेशा देश के गौरव का प्रतीक रहेगा', राष्ट्रपति-पीएम ने वीरों को किया याद

Sun, 26 Jul 2026 09:30 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 26 Jul 2026 09:30 AM IST
सार

आज करगिल दिवस है, इस मौके पर पूरा देश वीर बलिदानियों के अप्रतिम शौर्य को नमन कर रहा है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमाम केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों ने भारतीय सेना के अमर वीरों को नमन करते हुए याद किया है।

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: President Murmu, PM Modi pay tribute to martyrs; Union Ministers also offer their respects
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश आज 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन भारत के इतिहास में गौरव की किरण की तरह चमकता है। यह 1999 की उस शानदार विजय का प्रतीक है जब हमारे सैनिकों ने बर्फ से ढकी चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलाबारी का सामना करते हुए, बेजोड़ साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर फिर से विजय हासिल की थी। 26 जुलाई को, लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया, जो बलिदान, वीरता और अटूट राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी वीरों को किया नमन
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी वीरों को नमन किया। सोशल मीडिया एक्स पर राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया- कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनका अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और अनन्य राष्ट्रभक्ति हमारी सेना की गौरवशाली परंपरा के अप्रतिम उदाहरण हैं। देश, सदैव उनका ऋणी रहेगा। हमारे उन पराक्रमी वीरों की शौर्यगाथा, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलने के निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भी बलिदानियों को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है। बेहद मुश्किल हालात में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य-निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी'।
 
विज्ञापन

वीर सैनिकों को शत-शत नमन- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, 'कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण पराक्रम का परिचय देने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति देशवासी सदैव कृतज्ञ एवं ऋणी रहेंगे। भारतीय सेना का अदम्य साहस, त्याग और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा'।

वीर सपूतों को नमन करता हूं- अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, 'कारगिल विजय दिवस' भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है। वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर विषम परिस्थितियों और शत्रु के ऊंचाई पर स्थित मोर्चों के बावजूद, हमारे वीर जवानों ने 'ऑपरेशन विजय' के माध्यम से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 'कारगिल विजय दिवस' पर उन सभी वीर सपूतों का स्मरण कर नमन करता हूं, जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा'।

नितिन गडकरी और किरेन रिजिजू ने भी किया याद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'अतुलनीय शौर्य एवं साहसपूर्ण प्रदर्शन से भारत के स्वाभिमान की विजय पताका फहराने वाले वीर जवानों की गौरवगाथा के स्वर्णिम पृष्ठ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समस्त वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन'। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आज कारगिल विजय दिवस पर, पूरा देश हमारे उन बहादुर नायकों को सलाम करता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाई। कारगिल विजय दिवस 1999 में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक जीत की याद दिलाता है'।
 

अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आप सभी को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह गौरवपूर्ण दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। कारगिल की दुर्गम चोटियों पर हमारे वीर जवानों ने अपने अद्भुत पराक्रम से विजय का स्वर्णिम इतिहास रचते हुए तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। आज इस पावन अवसर पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा राष्ट्र की सुरक्षा में सदैव तत्पर सभी वीर सैनिकों को प्रणाम करता हूं। हमारे जांबाज सपूतों का त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय समर्पण युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय, विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा'।

'मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण की अमर गाथा'
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, 'कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, अद्वितीय पराक्रम, अटूट साहस और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण की अमर गाथा है। कारगिल के रणबांकुरों ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करते हुए इतिहास में अमिट स्वर्णिम अध्याय अंकित किया। आज उन सभी अमर वीरों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शत-शत नमन, जिनकी वीरता, त्याग और बलिदान की गूंज आज भी भारत के कण-कण में प्रतिध्वनित होती है। हमारे वीर जवानों का अमर बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा'।

कारगिल युद्ध भारत की रक्षा यात्रा में एक अहम मोड़ साबित हुआ। इसने बेहतर तालमेल, तेजी से आधुनिकीकरण और अधिक आत्मनिर्भरता की जरूरत को उजागर किया। पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करने और स्वदेशी क्षमता विकसित करने के लिए कई बड़े सुधार किए हैं। आज, इन प्रयासों से एक सशक्त, अधिक सक्षम और तेजी से आत्मनिर्भर होती सेना तैयार हो रही है। सैन्य मामलों के विभाग की स्थापना से लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और रक्षा बजट में निरंतर वृद्धि पिछले कुछ वर्षों में हुए कुछ प्रमुख सुधार और पहल को दर्शाते हैं।

कारगिल विजय दिवस पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन करते हुए याद किया है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, 'कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई। यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन'।

दिल्ली की रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'कारगिल विजय दिवस पर भारत माता के अमर वीरों को शत-शत नमन। 26 जुलाई 1999 को ऑपरेशन विजय की सफलता के साथ हमारे जांबाज सैनिकों ने दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। भारतीय सेना का अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करता रहेगा। हमारे वीरों का साहस, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा'।
 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर वीर सपूतों को कारगिल विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन!हमारे वीर सैनिकों का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा'।
 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, 'कारगिल विजय दिवस केवल एक विजय का पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति का अमर स्मरण है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कारगिल के सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं भारतीय सेना के शौर्य को शत्-शत् नमन'।
 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, 'हिमालय की दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए कारगिल विजय का स्वर्णिम इतिहास रचने वाले भारत माता के वीर सपूतों को कारगिल विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का अमर बलिदान, अटूट संकल्प और अद्वितीय वीरता प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका शौर्य देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति को सदैव प्रज्ज्वलित रखेगा'।
 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर जवानों को कोटिशः नमन। यह दिवस केवल एक युद्ध की विजय नहीं बल्कि हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक भी है। आप सभी की शौर्य गाथा हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी'।
 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, 'कारगिल विजय दिवस पर, मैं कारगिल के उन अमर नायकों को नमन करता हूं, जिन्होंने साहस के साथ लड़ाई लड़ी और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उनके कर्तव्य-बोध ने भारत की संप्रभुता की रक्षा की और उन्हें हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। आइए, जिन मूल्यों के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उन्हें अपनाकर और उनके बलिदान को अपने दिलों में जीवित रखकर हम उनकी विरासत का सम्मान करें।
 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, 'मां भारती की रक्षा के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को कारगिल विजय दिवस पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए जवानों ने तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा करते हुए स्वर्णिम इतिहास रचा। राष्ट्र सदैव आपका ऋणी रहेगा'।
 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, 'कारगिल विजय दिवस की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और अक्षुण्ण राष्ट्रभक्ति को कोटिशः नमन! वर्ष 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से हमारे वीर जवानों ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और भारत के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मां भारती की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीरों का त्याग और पराक्रम प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा'।

वीर जवानों को कारगिल विजय दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि- राहुल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- भारत की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को कारगिल विजय दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपके साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

अमर वीरों को हम श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं- मल्लिकार्जुन खरगे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट में वीर जवानों को नमन किया है। उन्होंने लिखा- ‘कारगिल विजय दिवस’ पर हमारे वीर सैनिकों, उनके परिवारों और समस्त देशवासियों को बधाई। कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे अमर वीरों को हम श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उनका अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। जय हिंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed