सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Bypolls Congress and BJP Siddaramaiah and Vijayendra Take Command in Bagalkot and Davanagere

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-BJP की सीधी टक्कर: सिद्धारमैया-विजयेंद्र ने संभाली की कमान, बदलेगा सियासी समीकरण?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सार

क्या बागलकोट उपचुनाव सत्ता की साख तय करेगा? क्या सहानुभूति वोट असर दिखाएंगे? कर्नाटक में उपचुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जो विधायकों के निधन के बाद खाली हुई हैं। इस चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों पूरी ताकत से मैदान में हैं और मतदाताओं को लुभाने के लिए जोरदार प्रचार कर रही हैं।

Karnataka Bypolls Congress and BJP Siddaramaiah and Vijayendra Take Command in Bagalkot and Davanagere
बीवाई विजयेंद्र, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष / सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। बागलकोट में सोमवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने जोरदार चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की। बागलकोट और दावणगेरे साउथ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। ये उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यहां के मौजूदा विधायकों एचवाई मेटी और शमनूर शिवशंकरप्पा का निधन हो गया था।

Trending Videos


बता दें कि इस चुनाव में अपनी दावेदारी प्रबल करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बागलकोट पहुंचे और कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेटी (एचवाई मेटी के बेटे) के लिए प्रचार किया। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे ऐसा वोट दें जैसे वह खुद चुनाव लड़ रहे हों। उन्होंने अपने भाषण में सरकार की योजनाओं और पांच गारंटी का भी जिक्र किया और कहा कि इससे गरीब परिवारों को हर महीने आर्थिक मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Iran War: 'पर्दे के पीछे अमेरिका-ईरान की बातचीत जारी', व्हाइट हाउस का बड़ा दावा; फिर भी तेहरान को चेताया

सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना भी साधा
सिद्धारमैया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 2019 से 2023 तक राज्य में कोई खास विकास नहीं हुआ। उन्होंने अलमट्टी बांध की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि जरूरी मंजूरी अब तक नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा: खतरे में पड़ सकती है ट्रंप की सत्ता, बताया- कैसे ताकतवर हुआ ईरान; भारत पर कही ये बात

चुनावी रण में भाजपा ने भी फूंका बिगुल
कांग्रेस के बाद दूसरी तरफ भाजपा ने भी जोरदार प्रचार किया। पार्टी के नेता बीवाई विजयेंद्र ने दावा किया कि बागलकोट में माहौल भाजपा के पक्ष में है और उनके उम्मीदवार वीरन्ना चारंतिमठ आसानी से जीतेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पैसे और ताकत का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा का यह भी कहना है कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी अंदरखाने उनके उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। कुल मिलाकर, बागलकोट और दावणगेरे साउथ के उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि 9 अप्रैल को जनता किसे अपना समर्थन देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed