फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM hits back at BJP says Supply of ghee to Tirupati temple stopped during BJP tenure

Nandini Ghee: 'भाजपा कार्यकाल में तिरूपति मंदिर में घी की सप्लाई हुई बंद'; कर्नाटक CM ने किया भाजपा पर पलटवार

Tue, 01 Aug 2023 07:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 01 Aug 2023 07:15 PM IST
सार

इससे पहले, नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस सरकार पर मंदिरों और हिंदू मान्यताओं और भक्ति के प्रति उदासीनता की नीति के कारण घी की आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Karnataka CM hits back at BJP says Supply of ghee to Tirupati temple stopped during BJP tenure
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया - फोटो : फेसबुक/सिद्धारमैया

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले से ही डेयरी ब्रांड 'नंदिनी' विवादों में है। अब एक बार फिर ये चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में कर्नाटक के भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने एक ट्वीट में वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तिरुपति लड्डू के लिए केएमएफ से घी की आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया था। इसके बाद अब सीएम सिद्दारमैया ने इसे लेकर पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


डेढ़ साल पहले बंद कर दी गई घी की आपूर्ति
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को दावा किया कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले प्रसिद्ध लड्डू बनाने के लिए कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के 'नंदिनी' ब्रांड के घी की आपूर्ति डेढ़ साल पहले भाजपा सरकार के कार्यकाल में बंद कर दी गई थी।  
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति मंदिर के लिए नंदिनी घी की आपूर्ति आज या कल नहीं रोकी गई है। तिरूपति मंदिर के लिए घी की आपूर्ति डेढ़ साल पहले भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान निलंबित कर दी गई थी। आगे उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष से सवाल करते हुए लिखा कि अब आप मुझे बताएं कि क्या पिछली भाजपा सरकार हिंदू धार्मिक मान्यताओं और भक्ति के खिलाफ थी? या केवल तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हिंदू विरोधी थे? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि लोगों की धार्मिक आस्था के साथ-साथ डेयरी किसानों का जीवन भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, यदि राज्य के किसानों के हित में तिरूपति मंदिर हमारे द्वारा मांगी गई कीमत देने के लिए सहमत हो जाता है, तो हमें घी की आपूर्ति करने में कोई समस्या नहीं है। 

नलिन कतील ने दिया था ये बयान
बता दें कि राज्य भाजपा प्रमुख कतील ने अपने एक ट्वीट में वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तिरुपति लड्डू के लिए केएमएफ से घी की आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि मंदिर और हिंदू मान्यताओं और भक्ति के प्रति उदासीनता की कर्नाटक कांग्रेस की नीति के कारण तिरूपति मंदिर में लड्डू बनाने के लिए नंदिनी घी की आपूर्ति रोक दी गई है। इस तरह तिरूपति के साथ 50 साल की विरासत खत्म हो गई है। यह हिंदुओं के प्रति सिद्धारमैया सरकार की उदासीनता की नीति को साबित करता है।


केएमएफ के अध्यक्ष ने साफ की स्थिति
वहीं, केएमएफ के अध्यक्ष भीमा नाइक ने रविवार को इस मामले में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन अपने ब्रांड नंदिनी के तहत अपने उत्पाद बेचता है। यह अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। अब घी की कीमत बढ़ गई है ऐसे में पुराने रेट पर उसे नुकसान हो जाएगा। हम कीमत पर समझौता नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उसने मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की आवश्यकता के अनुसार, घी के विपणन के लिए निविदा प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब निविदा मांगी जाती है तो हर कोई टेंडर में भाग लेता है और सबसे कम कीमत वाले को ही टेंडर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed