सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: CM Shivakumar to Decide Ministerial Portfolios, Says Priyank Kharge

Karnataka: किस मंत्री को मिलेगा कौन-सा विभाग? प्रियांक खरगे बोले- सीएम शिवकुमार तय करेंगे पोर्टफोलियो

बंगलूरू, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Thu, 04 Jun 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि नई सरकार में किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिलेगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार करेंगे। उन्होंने बीके हरिप्रसाद को कांग्रेस का मजबूत और वैचारिक नेता बताते हुए उनका समर्थन किया। 

Karnataka: CM Shivakumar to Decide Ministerial Portfolios, Says Priyank Kharge
प्रियांक खरगे, मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने गुरुवार को कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद एक मजबूत कांग्रेसी हैं, जिनकी विचारधारा स्पष्ट है और पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिलेगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार करेंगे।


मीडिया से बातचीत में प्रियांक खरगे ने कहा कि बीके हरिप्रसाद एक कट्टर कांग्रेसी हैं। उनकी विचारधारा स्पष्ट है और हम सभी उनके साथ खड़े हैं। पोर्टफोलियो का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियांक ने केंद्र पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट वास्तविक है। वे देश का सोना बेच रहे हैं। लोगों को इसका एहसास होगा और वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

हरिप्रसाद बने केपीसीसी के अध्यक्ष

बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके इस्तीफे के पश्चात की गई है।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि हरिप्रसाद की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कर्नाटक कांग्रेस में डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव माना जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि पार्टी निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के योगदान की सराहना करती है।

साल 2020 से केपीसीसी अध्यक्ष रहे शिवकुमार ने कर्नाटक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हरिप्रसाद ने जताया आभार 

नई जिम्मेदारी मिलने पर बीके हरिप्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी एक व्यक्ति को पद देने का नहीं, बल्कि कांग्रेस की मूल विचारधारा सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के समर्थन का संदेश है।

वहीं, डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद औपचारिक रूप से केपीसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार में मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed