सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sukhoi roars to life: First landing at Navi Mumbai airport, Indian Air Force showcases its might

सुखोई की गड़गड़ाहट से गूंजा आसमान: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग, भारतीय वायु सेना ने दिखाई अपनी ताकत

मुंबई, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Thu, 04 Jun 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय वायुसेना के सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान ने गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। यह एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने वाला पहला फाइटर जेट बना। इससे पहले 2024 में एयरपोर्ट ट्रायल के दौरान Su-30MKI ने केवल फ्लाईपास्ट किया था।

Sukhoi roars to life: First landing at Navi Mumbai airport, Indian Air Force showcases its might
सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय वायुसेना (IAF) ने गुरुवार को एक नया इतिहास रचते हुए अपने अत्याधुनिक सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान को पहली बार नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतारा। विमान के रनवे पर उतरते ही आसमान उसकी गूंज से भर उठा और इसने भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता व देश की बढ़ती एयरोस्पेस ताकत का प्रदर्शन किया। दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (C-PRO) ने कहा कि यह भारतीय वायुसेना और देश के विमानन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह पहली बार है जब किसी लड़ाकू विमान ने इस नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे को छुआ है।

 

कब हुआ था नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन?

रायगढ़ जिले के उल्वे में स्थित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्तूबर 2025 को किया था। यहां 25 दिसंबर 2025 से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू हुआ। यह मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा प्रमुख हवाई अड्डा है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ क्षेत्र की हवाई सेवाओं को संभाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों है यह लैंडिंग खास?

गुरुवार को हुई Su-30MKI की लैंडिंग एयरपोर्ट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है। इससे पहले अक्तूबर 2024 में एयरपोर्ट के प्री-इनॉगरेशन ट्रायल के दौरान भारतीय वायुसेना के C-295 मध्यम सामरिक परिवहन विमान ने पहली बार यहां लैंडिंग की थी। उस समय Su-30MKI केवल रनवे के ऊपर लो-फ्लाईपास्ट करता नजर आया था, लेकिन इस बार उसने सीधे रनवे पर उतरकर नया रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
Trending Videos

Su-30MKI भारतीय वायुसेना का प्रमुख ट्विन-जेट मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट है, जिसे भारत की विशेष परिचालन जरूरतों के अनुसार विकसित किया गया है। इसकी पहली लैंडिंग को भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता और देश की बढ़ती एयरोस्पेस ताकत का प्रतीक माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed