दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने 21 लोगों की जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उसके उस बयान की हो रही है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
दरअसल, 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस पूछताछ में लवकेश बजाज ने जो सफाई दी, वह न केवल चौंकाने वाली है बल्कि गंभीर सवाल भी खड़े करती है। छह कमरों के लाइसेंस पर 25 से अधिक कमरों का होटल संचालित करने वाले बजाज ने कथित तौर पर कहा कि उसने नियमों की अनदेखी और सुरक्षा संबंधी खामियों को इसलिए नजरअंदाज किया क्योंकि "यह सब सामान्य है और दिल्ली में सब चलता है।"
होटल मालिक का यह बयान अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। साथ ही इसने राजधानी में भवन सुरक्षा नियमों, लाइसेंस व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।