सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Councilor Biswajit Mandal arrested in case of harassment against a woman

TMC: महिला उत्पीड़न मामले में पार्षद बिस्वजीत मंडल गिरफ्तार, तीन दिन में पार्टी के चार नेताओं पर कार्यवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 04 Jun 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता पुलिस ने महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में टीएमसी पार्षद बिस्वजीत मंडल को गिरफ्तार किया। पिछले तीन दिनों में भ्रष्टाचार, उगाही और अन्य मामलों में चार टीएमसी पार्षदों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

TMC Councilor Biswajit Mandal arrested in case of harassment against a woman
तृणमूल कांग्रेस पार्षद बिस्वजीत मंडल गिरफ्तार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता पुलिस के रीजेंट पार्क थाने ने आज कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड संख्या 114 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद बिस्वजीत मंडल को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी एक महिला के साथ कथित उत्पीड़न और मारपीट के मामले में की गई है।

यह मामला वर्ष 2024 में रीजेंट पार्क क्षेत्र में हुई एक घटना से जुड़ा है। महिला ने आरोप लगाया है कि बिस्वजीत मंडल ने मार्च 2024 और 9 मई 2026 को उसके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया था। उसने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का दावा है कि पहली घटना के बाद भी उसने पुलिस से शिकायत की थी। हालांकि, उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े होने के कारण पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला ने बताया कि मई में कथित तौर पर घटना दोबारा होने के बाद उसने फिर से रीजेंट पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बार पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच शुरू की और आज सुबह पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। बिस्वजीत मंडल की गिरफ्तारी के साथ ही पिछले तीन दिनों में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस पार्षदों की संख्या चार हो गई है। इन सभी पर मुख्य रूप से भ्रष्टाचार, उगाही और अन्य आरोप लगे हैं।

2 जून को वार्ड संख्या 36 के पार्षद सचिन सिंह और वार्ड संख्या 106 के पार्षद अर्जित दास को भ्रष्टाचार और उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 3 जून की रात वार्ड संख्या 42 के पार्षद महेश कुमार शर्मा को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के लिए एक झटके के रूप में पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम ने बुधवार को कोलकाता नगर निगम के महापौर पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यह फैसला पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुमति के बाद लिया।

बुधवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा बुलाई गई एक प्रशासनिक बैठक में शामिल होने के लिए कई तृणमूल विधायक राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचे थे। इनमें फिरहाद हकीम भी शामिल थे। बैठक से लौटने के बाद उन्होंने महापौर पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed