सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka congress cwc meeting india map wrong partray kashmir pakistan part bjp said appeasement politics

CWC: कांग्रेस अधिवेशन में भारत का गलत नक्शा, भाजपा का आरोप- पूरा कश्मीर नहीं दिखाया, ये तुष्टिकरण की राजनीति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शा दिया गया है। इसे लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

Karnataka congress cwc meeting india map wrong partray kashmir pakistan part bjp said appeasement politics
कर्नाटक के बेलगावी में हो रही कांग्रेस की बैठक - फोटो : एक्स/कर्नाटक भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। हालांकि यह बैठक अपने आयोजन से पहले ही विवाद में फंस गई है। दरअसल बैठक के लिए जो बैनर पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। इसे लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आरोप लगाया कि नक्शे में जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान अधिकृत हिस्से और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दर्शाया गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
loader
Trending Videos


'ये तुष्टिकरण की राजनीति'
कांग्रेस अधिवेशन के लिए लगे पोस्टर बैनर की तस्वीर साझा करते हुए कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें पार्टी ने लिखा कि 'कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दर्शाया है। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। ये सब सिर्फ वोटबैंक के तुष्टिकरण के लिए किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल
भाजपा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर औऱ अक्साई चिन के हिस्से को भारत के नक्शे से गायब कर दिया गया है। भाजपा ने कहा कि 'भारत को छिन्न-भिन्न करने वाली शक्तियों के साथ कांग्रेस का गठजोड़ साफ हो गया है। कांग्रेस की तरफ से पहले भी इसी तरह भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की गई है। पूर्व में डीएमके ने भारत का गलत नक्शा दिखाया। जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को गायब दिखाया गया। कोरोना के समय राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया था, उसमें भी अक्साई चिन और पीओके गायब था। शशि थरूर ने 21 दिसंबर 2019 को भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें भी गड़बड़ी थी।' 
 

भाजपा का सवाल- जानबूझकर तो साजिशन गलत नक्शे नहीं दिखाए जा रहे?
भाजपा ने सवाल किया कि 'पिछले काफी समय से भारत के नक्शे में जो गड़बड़ी दिखाई जा रही है, वह क्या सिर्फ संयोग है या फिर किसी व्यवस्थित भारत विरोध का हिस्सा है?' भाजपा ने पूछा कि 'ये किसके इशारे पर हो रहा है? क्या सोरोस से कोई गुप्त संदेश तो नहीं आ रहा?' सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि 'सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान जब देश के पूर्वोत्तर हिस्से को काटने की बात की गई तो कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी थी। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, वे भी उत्तर भारतीयों के खिलाफ गलत आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस लोगों को भाषा, धर्म, जाति के आधार पर लड़ाकर देश की सत्ता हासिल करना चाहती है। हालांकि सरकार और जनता सजग हैं और पैनी नजर इन ताकतों पर रखे हुए हैं और इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।'

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26-27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में हो रही है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र के शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1924 में हुई थी। कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed