सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka hijab row BJP MP Hema Malini says Schools are for education and religious matters should not be taken there

हिजाब विवाद पर बोलीं हेमा मालिनी: स्कूल शिक्षा के लिए हैं धार्मिक मामलों के लिए नहीं, यूनिफॉर्म का सम्मान होना चाहिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Feb 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

हेमा मालिनी ने कहा है कि स्कूल की यूनिफॉर्म का सम्मान होना चाहिए। स्कूल के बाहर आप अपनी इच्छा से कुछ भी पहनने के लिए स्वतंत्र हैं।

Karnataka hijab row BJP MP Hema Malini says Schools are for education and religious matters should not be taken there
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में शुरू हुए हिजाब विवाद पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि स्कूल शिक्षा के लिए होते हैं और धार्मिक मामलों को वहां नहीं ले जाया जाना चाहिए। हेमा मालिनी ने आगे कहा कि हर स्कूल की एक यूनिफॉर्म होती है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। आप स्कूल के बाहर जो चाहे वह पहन सकते हैं।

Trending Videos


इसके साथ ही केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस विवाद को लेकर कहा कि किसी भी संस्थान के ड्रेस कोड, अनुशासन और गरिमा बनाए रखने संबंधी निर्णय को सांप्रदायिक रंग देना भारत की समावेशी संस्कृति के खिलाफ साजिश है। देश के सभी संस्थानों-सुविधाओं पर अल्पसंख्यक समाज का बराबरी का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर मचे विवाद के बीच आज कर्नाटक हाईकोर्ट में फिर सुनवाई हुई। वकीलों की दलील सुनने के बाद जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब बड़ी बेंच इस मामले पर आगे की सुनवाई करेगी। सीएम बसवराज बोम्मई ने सबसे शांति बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed