सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Police arrested a man linked to Pakistan on suspicion of involvement in terror-related activities

आतंकी साजिश नाकाम: पेंटर बनकर कर्नाटक के गांव में छुपा था संदिग्ध, संयुक्त ऑपरेशन के बाद ऐसे पकड़ा गया

आईएएनएस, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 24 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के एक वयक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क से संबंध होने का शक है। यह कार्रवाई एनआईए की सूचना के आधार पर की गई है।

Karnataka Police arrested a man linked to Pakistan on suspicion of involvement in terror-related activities
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में पुलिस और खुफिया विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान से जुड़े होने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है।


पेंटिंग के बहाने गांव में रह रहा था आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुहैल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि सुहैल कुछ समय पहले ही दावणगेरे जिले के हरिहर तालुका में आया था। वह वहां पेंटिंग का काम करने के बहाने हरिहर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक गांव में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप से खुला राज
अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सुहैल के व्हाट्सएप अकाउंट पर कथित तौर पर संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उसके फोन में किस तरह की सामग्री थी या उसके संबंध किन लोगों से थे।
विज्ञापन


एनआईए की सूचना पर हुई कार्रवाई
यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली खास जानकारी और निर्देशों के आधार पर हुई है। पुलिस और खुफिया अधिकारियों ने मिलकर एक तलाशी अभियान चलाया और सुहैल को पकड़ लिया। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि सुहैल के संबंध कितने बड़े हैं और क्या वह किसी संगठित नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। अभी यह भी साफ नही हो पाया है कि तलाशी के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान मिला है या नहीं।

ये भी पढ़ें: 33 डिग्री गर्मी में हुडी: हत्यारे न करते ये गलती तो कभी न खुलता राज, ऐसे रची गई केतन की हत्या की साजिश

आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
इस महीने की शुरुआत में एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में भी कई जगहों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क के मामलों में हुई थी। मामले में एनआईए की टीमों ने दो राज्यों के नौ जिलों में 18 जगहों पर तलाशी ली थी।

इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई और डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े आंकड़े जब्त किए गए। यह सब सीमा पार से चल रही साजिश का पर्दाफाश करने के लिए किया गया है। एनआईए ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किए हैं। एजेंसी का मुख्य मकसद शहजाद भट्टी के साथियों और आतंकी साजिश से जुड़े लोगों की पहचान करना है। सुहैल की गिरफ्तारी को भी इसी तरह की आतंकी साजिशों को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed