सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   KCR releases video and targets PM Modi in TRS MLA horse-trading case

TRS विधायक खरीद फरोख्त मामला: केसीआर ने जारी किए वीडियो, पीएम मोदी से कहा- ऐसी राजनीति देशहित में नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 03 Nov 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि जब कभी लोकतंत्र पर खतरा मंडराया है तब अदालत ने देश की रक्षा की है। विधायकों के खरीद मामले के संपूर्ण दस्तावेजों को सवोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया है।

KCR releases video and targets PM Modi in TRS MLA horse-trading case
केसीआर ने विधायक खऱीद मामले में साझा किए वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

तेलंगाना में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में एक बार फिर सीएम के चंद्रशेखर राव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े कई वीडियो साझा किए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। केसीआर ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी ऐसी ही राजनीति को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विधायक खरीद मामले के दस्तावेजों को सुप्रीम कोर्ट को भेजा है। 

Trending Videos


तेलंगाना के सीएम केसीआर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि जब कभी लोकतंत्र पर खतरा मंडराया है तब अदालत ने देश की रक्षा की है । विधायकों के खरीद मामले के संपूर्ण दस्तावेजों को सवोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज देश के सभी मुख्यमंत्रियों व मीडिया हाउस को भी भेजे गए हैं। केसीआर ने कहा कि उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया कि विधायक खरीद में शामिल लोगों को दंडित करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआरएस विधायकों के खरीद संबंधी वीडियो जारी करते हुए केसीआर ने कहा कि खरीद में शामिल अभियुक्तों ने दावा किया कि वे चार राज्यों – तेलंगाना, दिल्ली, आंध्रप्रदेश व राजस्थान की सरकारों को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। अबतक आठ राज्य सरकारें वे गिरा चुके हैं। यह देश और लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। केसीआर ने देश के न्यापालिका से गुहार लगाया कि हमेशा लोकतंत्र बचाने का काम न्यायपालिका ने किया है, इसलिए पूरी आशा करता हूं कि विधायक खरीद के मामले की कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच हो और षडयंत्र करने वाली ताकतों को संविधान के अनुसार रोका जा सके। इस देश में लोकतंत्र बरकरार रहे इसी में सबकी भलाई है।

 इस दौरान केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वे उनके राजनीतिक सहयोगी हैं। बीते आठ सालों से( जबसे वे देश के पीएम हैं) आपसे मिलकर काम कर रहा हूं। पीएम से उन्होंने इस तरह की राजनीति को खत्म करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यह देशहित में ठीक नहीं है। इस दौरान केसीआर ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकारों को काम करने नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकारों का ध्यान विकास से हटकर राजनीति की ओर जा रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केसीआर ने देश के युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपनी की कि वे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, विश्वभर में इसकी गरिमा है। देश के पत्रकारों व युवाओं का दायित्व है कि वे देश की रक्षा के लिए आगे आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed