{"_id":"649031814771d3be4d0ccdde","slug":"kcr-trying-to-gain-foothold-in-maharashtra-mayawati-mulayam-singh-yadav-ncp-ajit-pawar-news-and-updates-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajit Pawar: महाराष्ट्र में पैर जमाना चाह रहे KCR, पर मायावती-मुलायम तक नहीं हुए थे सफल, राकांपा नेता का निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ajit Pawar: महाराष्ट्र में पैर जमाना चाह रहे KCR, पर मायावती-मुलायम तक नहीं हुए थे सफल, राकांपा नेता का निशाना
Mon, 19 Jun 2023 04:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 19 Jun 2023 04:33 PM IST
सार
पवार ने कहा कि शायद राव बीआरएस को तेलंगाना के बाहर फैलाना चाहते हैं और एक राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं। क्षेत्रीय पार्टियां यह कर भी सकती हैं।
विज्ञापन
अजित पवार ने तेलंगाना सीएम केसीआर पर साधा निशाना।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में बीते कुछ वर्षों से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। इसे लेकर सोमवार को राकांपा नेता अजित पवार ने बीआरएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे पहले मायावती और मुलायम सिंह यादव जैसे नेता भी महाराष्ट्र में पैर जमाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली थी।
पवार ने कहा कि शायद राव बीआरएस को तेलंगाना के बाहर फैलाना चाहते हैं और एक राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं। क्षेत्रीय पार्टियां यह कर भी सकती हैं। पहले बसपा और सपा के कुछ विधायक चुने भी गए हैं।
अजित पवार ने चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा, "वे तेलंगाना सीएम हैं, लेकिन महाराष्ट्र में उनका काम कौन देखना चाहता है? राकांपा और अन्य पार्टियों के कुछ नेता बीआरएस में शामिल हो रहे हैं, लेकिन यह इस वजह से हो रहा है, क्योंकि ऐसे नेताओं को लगता है कि उन्हें महाविकास अघाड़ी या भाजपा-शिवसेना गठबंधन में किसी न किसी वजह से टिकट नहीं मिलेगा।"
विज्ञापन
पवार ने महाराष्ट्र में बीआरएस के प्रचार के लिए लगाई गई होर्डिंग्स और टीवी एडवर्टाइजमेंट पर हुए खर्चे को लेकर भी सवाल उठाए।