{"_id":"69f209fed6c0fe7c430b223d","slug":"kerala-exit-poll-2026-congress-alliance-predicted-to-return-in-kerala-ldf-may-face-heavy-losses-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Exit Poll 2026: 10 साल बाद केरल में बदलेगी सत्ता? सात में से छह एग्जिट पोल में UDF की सरकार का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Exit Poll 2026: 10 साल बाद केरल में बदलेगी सत्ता? सात में से छह एग्जिट पोल में UDF की सरकार का अनुमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Rahul Kumar
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Kerala Exit Poll 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में राज्य में परिवर्तन होता नजर आ रहा है । एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
केरल एग्जिट पोल
- फोटो : Amaruajal Graphics
विज्ञापन
विस्तार
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद केरल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है।
Trending Videos
क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?
एग्जिट पोल के मुताबिक, मैट्रिज के सर्वे में यूडीएफ को 70-75 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलडीएफ 60-65 सीटों पर सिमट सकता है। पीपल्स पल्स के आंकड़े थोड़ी अलग तस्वीर पेश करते हैं, जहां एलडीएफ को 75-85 सीटें और यूडीएफ को 55-65 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, बाकी ज्यादातर एजेंसियां यूडीएफ को बढ़त में दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवीसी के अनुसार यूडीएफ को 72-84 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ 52-61 सीटों तक सीमित रह सकता है। वहीं, एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में यूडीएफ को 78-90 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है और एलडीएफ 49-62 सीटों के बीच रह सकता है।
वोट वाइब के एग्जिट पोल में भी यूडीएफ को 70-80 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलडीएफ 58-68 सीटों पर रह सकता है। पीमार्क्यू के आंकड़े भी यूडीएफ को 71-79 सीटों के साथ बढ़त में दिखाते हैं और एलडीएफ को 62-69 सीटों तक सीमित बताते हैं।
पीपल्स इनसाइट का डेटा क्या कहता है?
पीपल्स इनसाइट के ताजा एग्जिट पोल ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इसके मुताबिक यूडीएफ को 66-76 सीटें मिलने का अनुमान है, जो उसे बहुमत के करीब या उससे थोड़ा ऊपर रखता है। वहीं एलडीएफ को 63-71 सीटों के बीच बताया गया है, यानी मुकाबला काफी करीबी हो सकता है।
बीजेपी का प्रदर्शन सीमित!
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बात करें तो अधिकांश एग्जिट पोल में उसका प्रदर्शन सीमित नजर आ रहा है। बीजेपी को 0 से 7 सीटों के बीच ही रहने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को भी बहुत कम सीटें मिलती दिख रही हैं। कुल मिलाकर, 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है और ज्यादातर एग्जिट पोल यूडीएफ को इस आंकड़े के पार पहुंचाते दिख रहे हैं। हालांकि, कुछ सर्वे जैसे पीपल्स पल्स एलडीएफ को आगे बताते हैं, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं कहा जा सकता।
2021 में कैसा रहा था प्रदर्शन?
2021 के केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में अधिकतर सर्वे एजेंसियों ने पिनरई विजयन के नेतृत्व वाले सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सत्ता में शानदार वापसी की भविष्यवाणी की थी। 2021 के विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 140 में से 99 सीटें जीती थीं। वहीं यूडीएफ को 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को इस चुनाव में 21 सीटें मिली थीं।
