सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Exit Poll 2026 tmc dola sen everyone likes to dream

Bengal Exit Poll 2026: 'हर किसी को सपने देखने का अधिकार है', एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त पर टीएमसी का तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 29 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी ने भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी की नेता डोला सेन ने कहा कि हर किसी को सपने देखने का अधिकार है। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। पढ़िए रिपोर्ट-

West Bengal Exit Poll 2026 tmc dola sen everyone likes to dream
डोला सेन, सागरिका घोष - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद डोला सेन ने बुधवार को दावा किया कि संदेशखाली में महिलाओं से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा, आरजी कर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। लेकिन राज्य सरकार और मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) ने जिस तरह से उसका सामना किया, वैसा कोई डबल इंजन सरकार नहीं कर पाती।
Trending Videos


'कोलकाता को तीन बार मिला सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा'
उन्होंने कहा,पश्चिम बंगाल महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मामले में आगे है। कोलकाता को तीन बार सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा मिल चुका है। उन्होंने यह भी कहा,लोग ममता बनर्जी पर भरोसा करते हैं क्योंकि वह एक सच्ची लड़ाकू नेता हैं। जनता के प्रति समर्पित हैं और एक सख्त प्रशासक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal Exit Poll Live: भाजपा को किसने दीं 208 सीटें, किसके अनुमानों में ममता की सरकार बरकरार? देखें सभी पोल्स

एग्जिट पोल पर क्या कहा?
एग्जिट पोल को लेकर डोला सेन ने कहा कि भाजपा लगभग 294 में से 200 बूथों पर एजेंट तक नहीं दे पाई थी। उन्होंने कहा कि 2021 में भी भाजपा 100 सीटें भी नहीं जीत पाई थी। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को सपने देखने का अधिकार है और कुछ लोग खरीदे गए हैं।

आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए हुआ मतदान
पश्चिम बंगाल में आज 142 सीटों पर मतदान कराए गए। बंगाल की जनता ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच दूसरे चरण में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी। कुछ जगहों से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प की खबरें भी आईं। दूसरे चरण में 92.01% मतदान हुआ। पहले चरण में रिकॉर्ड 92 फीसदी से अधिक का मतदान हुआ था। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, 92.47 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण से थोड़ा ज्यादा मतदान दूसरे चरण में हुआ है। चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। कुछ जगहों पर 1-2 घटनाएं हुई। कोलकाता में ऐतिहासिक मतदान हुआ है। जो लोग कभी वोट नहीं देते थे, उन लोगों ने भी इस बार आकर मतदान किया। लोगों ने त्योहार की तरह इसे मनाया। इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है। 

एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
पोल डायरी के एग्जिट पोल में टीएमसी को 125-140, भाजपा को 146-161, अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, चाणक्य ने टीएमसी को 130-14, भाजपा को 150-160 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। प्रजा पोल ने टीएमसी को 85-110 और भाजपा को 178-208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। मैट्रिज ने टीएमसी को 125 से 140 सीटें, भाजपा को 146 से 161 सीटें और अन्य को छह से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, पीपल्स पल्स ने टीएमसी को 177 से 187, भाजपा को 95 से 110 और अन्य को एक से चार सीटें मिलने की संभावना जताई है। जबकि पीमारक्यू ने टीएमसी को 118 से 138 सीटें, भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि अन्य को दो से छह सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, जनमत पोल्स ने टीएमसी को 195 से 205, भाजपा को 80 से 90 और अन्य को चार से नौ सीटें मिलने की संभावना जताई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed