{"_id":"699bdacffb8880da5b072474","slug":"kerala-thiruvananthapuram-school-bus-fire-kazhakkoottam-police-investigation-starts-security-issue-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Bus Fire: तिरुवनंतपुरम में स्कूल बसों में लगी भीषण आग, तीन जलकर राख; साजिश की आशंका के बीच जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
School Bus Fire: तिरुवनंतपुरम में स्कूल बसों में लगी भीषण आग, तीन जलकर राख; साजिश की आशंका के बीच जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार
तिरुवनंतपुरम में एक स्कूल मैदान में खड़ी तीन बसें तड़के आग में जलकर राख हो गईं। एक बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई। घटना सुबह करीब 2.45 बजे हुई। मौके के पास एक टेम्पो ट्रैवलर मिलने से साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में सोमवार तड़के एक स्कूल मैदान में खड़ी बसों में भीषण आग लग गई। इस आग में तीन स्कूल बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक अन्य बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई। घटना सुबह करीब 2.45 बजे कझक्कूट्टम थाना क्षेत्र के थुंडाथिल स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।
पुलिस के अनुसार फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बसें स्कूल परिसर में खड़ी थीं और अचानक आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बसों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- कौन थे मुकुल रॉय?: टीएमसी के संस्थापक से ममता के रणनीतिकार तक, बंगाल की राजनीति के चाणक्य ने ली अंतिम सांस
साजिश की आशंका
घटनास्थल के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन मिला है, जिससे तोड़फोड़ या साजिश की आशंका जताई जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह वाहन वहां कैसे पहुंचा और किसने खड़ा किया। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों का मानना है कि आग दुर्घटनावश नहीं लगी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
कझक्कूट्टम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच की जाएगी। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्कूल प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- पंजाब की सुरक्षा में लगी सेंध!: गुरदासपुर में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस में तैनात दो जवानों की हत्या से उठे सवाल
अन्य वीडियो-
Trending Videos