सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Assembly Elections 2026 MMK seat sharing demand DMK alliance talks MH Jawahirullah statement

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर रार तेज, MMK ने DMK से मांगी पांच सीटें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 23 Feb 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज हो गई है। एमएमके ने डीएमके से पांच सीटों की मांग की है और मुस्लिम नेताओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की बात कही है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी पांच सीटें मांगी हैं। अन्य दल भी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

Tamil Nadu Assembly Elections 2026 MMK seat sharing demand DMK alliance talks MH Jawahirullah statement
मनिथनेया मक्कल कच्ची के अध्यक्ष एम.एच. जवाहिरुल्लाह - फोटो : X- @ANI (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सीट बंटवारे को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम और उसके सहयोगी दलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मनिथनेया मक्कल कच्ची के अध्यक्ष एम.एच. जवाहिरुल्लाह ने डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में पार्टी नेताओं से मुलाकात की। बैठक में एमएमके ने आगामी चुनाव में कम से कम पांच सीटें देने की मांग रखी है।

Trending Videos


जवाहिरुल्लाह ने मीडिया से कहा कि यह बातचीत का पहला दौर है और आगे भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में एमएमके ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटें जीती थीं। पार्टी का दावा है कि उसका तमिलनाडु के सभी जिलों में संगठन मजबूत है और युवाओं व महिलाओं की बड़ी टीम उसके साथ काम कर रही है। एमएमके ने साफ किया कि वह डीएमके गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और गठबंधन के पक्ष में पूरे राज्य में प्रचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- केरल विधानसभा में सबरीमाला सोना चोरी विवाद पर घमासान, UDF ने सदन चलाने में सहयोग न करने का किया एलान

मुस्लिम प्रतिनिधित्व की मांग
एमएमके ने यह भी मांग की है कि न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और डीएमके के मुस्लिम नेताओं को भी पर्याप्त टिकट दिए जाएं। जवाहिरुल्लाह ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाली डीएमके को मुस्लिम गठबंधन दलों को कुल मिलाकर 16 सीटें देनी चाहिए। उनका कहना है कि इससे अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा।

अन्य दलों की हलचल
इससे पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष केएम कादर मोहिद्दीन ने भी डीएमके नेताओं से मुलाकात कर पांच सीटों की मांग की थी। डीएमके की सीट बंटवारा समिति में टीआर बालू, केएन नेहरू, ईवी वेलु, तिरुचि शिवा, आरएस भारती और एमआरके पन्नीरसेल्वम शामिल रहे। समिति ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी परामर्श किया।

ये भी पढ़ें- कौन थे मुकुल रॉय?: टीएमसी के संस्थापक से ममता के रणनीतिकार तक, बंगाल की राजनीति के चाणक्य ने ली अंतिम सांस

चुनावी समीकरण
वहीं नाम तमिलर कच्ची ने 234 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख सीमन ने कराईकुडी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सूची में 117 पुरुष और 117 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। दूसरी ओर एआईएडीएमके ने भी चुनावी वादों का ऐलान कर दिया है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए इस साल चुनाव होना है। 2021 में डीएमके ने 133 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि एआईएडीएमके को 66 सीटें मिली थीं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article