खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने दी चुनौती, कहा- ईद पर कहें, यह खुशियों की दिवाली; कांग्रेस क्या बोली?
मल्लिकार्जुन खरगे की दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने वाली टिप्पणी पर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।
विस्तार
भाजपा ने कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति पर खड़े किए सवाल
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खरगे की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा, ''यह कांग्रेस पार्टी का चरित्र है। कांग्रेस मुस्लिम वर्ग का खुलकर तुष्टीकरण करती है और खुशी के त्योहार के दौरान भी हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करती है।''
भाटिया ने खरगे को कांग्रेस का 'रिमोट कंट्रोल से चलने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष' बताते हुए कहा कि उनकी बैटरी सोनिया गांधी हैं और उन्हें दिशा राहुल गांधी देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खरगे अपने बयानों के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी की हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी सोच को आगे बढ़ाते हैं।
गौरव भाटिया बोले- खरगे के बयान में नजर आती है कांग्रेस नेतृत्व की सोच
गौरव भाटिया ने कहा कि पूरा देश दीपावली का पर्व मना रहा है। छोटी दीपावली, धनतेरस और गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार भारतीयों, खासकर हिंदू समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं पर देश को गर्व है।
#WATCH | Delhi: On Congress chief Mallikarjun Kharge's Diwali-Eid remark, BJP national spokesperson Gaurav Bhatia says, "...This is the DNA of the Congress party - 1) indulge in blatant appeasement of the Muslim class, 2) even during a festival that is a festival of joy, happiness, inclusiveness, hurt these sentiments of the Hindu community. Mallikarjun Kharge is the remote-controlled national president of Congress; a battery by Sonia Gandhi, a finger of Rahul Gandhi. Whatever statement Mallikarjun Kharge makes, he is actually furthering the anti-Hindu, anti-Sanatana mindset of Rahul Gandhi and Sonia Gandhi in his own words."
— ANI (@ANI) November 9, 2026
उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी देश में उत्सव और उल्लास का माहौल होता है, तब कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टी का रुख ऐसा क्यों रहता है। भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है, सनातन की भावनाओं का अनादर करती है और हिंदुओं की आस्था का अपमान करती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि खरगे के बयान में कांग्रेस नेतृत्व की सोच दिखाई देती है। उन्होंने सवाल किया कि दीपावली को उसकी अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ स्वीकार करने में कांग्रेस को परेशानी क्यों होती है। भाटिया ने खरगे से पूछा कि उन्हें दीपावली कहने में इतनी परेशानी क्यों होती है और इस शब्द का इस्तेमाल करने में उनकी जुबान क्यों लड़खड़ाने लगती है।
भाटिया ने राहुल गांधी और खरगे को दी चुनौती
भाटिया ने खरगे और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि जब अगली बार ईद आए तो वे इस त्योहार को 'खुशियों की दिवाली' कहकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ही उनकी सोच में समानता होने की बात साबित होगी।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति का चरित्र हिंदू त्योहारों और उनकी सांस्कृतिक पहचान पर सवाल खड़े करने वाला रहा है। उन्होंने दावा किया कि खरगे की टिप्पणी से देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
#WATCH | Delhi: On Mallikarjun Kharge's Diwali-Eid remark, Congress leader Akhilesh Prasad Singh says, “This is nothing new. Taking a word out of context and raising questions about the country's secularism is completely inappropriate. Muslims, Hindus and Christians are all citizens of this country. Dividing people along religious lines is not right...”
— ANI (@ANI) November 9, 2026
कांग्रेस ने भाजपा की प्रतिक्रिया को बताया अनुचित
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने खरगे की टिप्पणी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। किसी शब्द को उसके संदर्भ से अलग करके पेश करना और देश की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाना पूरी तरह अनुचित है।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "मुस्लिम, हिंदू और ईसाई, सभी इस देश के नागरिक हैं। लोगों को धर्म के आधार पर बांटना सही नहीं है।"