{"_id":"6a210ee84bf8792e0e04ea7e","slug":"kharge-slammed-the-centre-over-the-health-survey-data-saying-the-government-is-hiding-its-failures-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों को लेकर केंद्र पर बरसे खरगे, बोले- अपनी नाकामियां छिपा रही है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों को लेकर केंद्र पर बरसे खरगे, बोले- अपनी नाकामियां छिपा रही है सरकार
नई दिल्ली, एएनआई
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने NFHS-6 के आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी अपनी नाकामियों को छिपा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं।
क्या बोले खरगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) के आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दों पर विफल रही है और अपनी नाकामियों को उजागर करने वाले महत्वपूर्ण आंकड़ों को छिपा रही है।
वर्ष 2023-24 में आयोजित NFHS-6 सर्वेक्षण में देश के 715 जिलों के करीब 6.79 लाख परिवारों को शामिल किया गया था। सरकार का कहना है कि यह रिपोर्ट स्वास्थ्य, पोषण और परिवार कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जबकि विपक्ष इन आंकड़ों के आधार पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
खरगे ने क्या-क्या दावे किए?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए खरगे ने कहा कि NFHS-6 के आंकड़ों ने भाजपा सरकार की पूर्ण अक्षमता को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि देश में हर पांच में से एक बच्चा गंभीर कुपोषण का शिकार है, जबकि एक-तिहाई बच्चे कम वजन के हैं। इसके अलावा 6 से 23 महीने की उम्र के 84 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। खरगे ने NFHS-5 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं और हर पांच में से एक महिला कुपोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only does the Modi Govt betrays India’s women and children on healthcare and nutrition, but it also deliberately hides crucial data which exposes its failures!
विज्ञापन Trending Videos
Absolute incompetence of the BJP has been unmasked by the NFHS-6 data!
🧑🧒1 in 5 children suffer from acute… pic.twitter.com/SIuBJxVpqc — Mallikarjun Kharge (@kharge) June 4, 2026
भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पांच सूत्रीय फार्मूला अपनाती है, जिसमें चुनिंदा आंकड़ों को दबाना, कमजोर वर्गों की अनदेखी करना, सबका साथ और अमृत काल का प्रचार करना, जनमत को प्रभावित करना व प्रधानमंत्री की छवि बचाने पर जोर देना शामिल है।मंत्रालय ने क्या जानकारी दी?
वहीं, पिछले महीने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने NFHS-6 की रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया था कि भारत ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक विकास के कई संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। मंत्रालय के अनुसार, देश में 95.6 प्रतिशत बच्चों को अधिकांश टीके सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से मिले हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर देखने को मिला है।वर्ष 2023-24 में आयोजित NFHS-6 सर्वेक्षण में देश के 715 जिलों के करीब 6.79 लाख परिवारों को शामिल किया गया था। सरकार का कहना है कि यह रिपोर्ट स्वास्थ्य, पोषण और परिवार कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जबकि विपक्ष इन आंकड़ों के आधार पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।