सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata BJP stages protest outside Bangladesh High Commission Suvendu Adhikari issues a warning

Kolkata: बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर BJP का प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी बोले- हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 22 Dec 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में दिपु चंद्र दास की बेरहमी से हत्या के विरोध में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 दिसंबर को सीमा पर और 26 दिसंबर को हाई कमीशन के बाहर विरोध किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Kolkata BJP stages protest outside Bangladesh High Commission Suvendu Adhikari issues a warning
शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश में जारी हिंसा और अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे अत्याचार की खबरों ने भारत की राजनीति में गर्माहट तेज कर दी है। इसका बड़ा असर सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में देखने को मिला। जहां भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में दिपु चंद्र दास की हत्या के विरोध में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में दास को जिंदा जलाया गया और बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई, ऐसा हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Trending Videos


इस दौरान उन्होंने ने कहा कि 24 दिसंबर को सीमा पर एक घंटे का विरोध होगा और 26 दिसंबर को बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर फिर प्रदर्शन किया जाएगा। सुभेंदु अधिकारी ने आगे बांग्लादेशी सरकार को चेतावनी दी कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अरावली पर सियासत: सरकार बोली- पीएम के नेतृत्व में संरक्षण हुआ तेज, कांग्रेस ने पर्यावरण संकट पर सरकार को घेरा

एसआईआर के मुद्दे पर भी बोले शुभेंदु
इसके साथ ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के खिलाफ टीएमसी लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार अल्पसंख्यक वोटों के लिए फिर से भेदभावपूर्ण राजनीति कर रही है।

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड से FTA से भारत को क्या फायदा: दोनों देशों के बीच अभी कितना व्यापार, समझौते से क्या हासिल होगा?

'सीएए और वक्फ विधेयक के दौरान हिंदुओं पर हुए हमले'
अधिकारी ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि सीएए और वक्फ विधेयक के दौरान हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हुए, सरकारी संपत्ति को आग लगाई गई और लूटपाट हुई। उन्होंने ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर में किसी भारतीय का नाम हटाया नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed