सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   language row is not stopping in Maharashtra, Shiv Sena UBT leaders beat up an auto driver; video goes viral,

Maharashtra: राज्य में नहीं थम रहा भाषा पर वबाल, शिवसेना यूबीटी नेताओं ने की ऑटो चालक की पिटाई; वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 13 Jul 2025 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के पालघर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता भाषा विवाद को लेकर एक ऑटो चालक की पिटाई कर रहे हैं।

language row is not stopping in Maharashtra, Shiv Sena UBT leaders beat up an auto driver; video goes viral,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी हिंदी-मराठी भाषा विवाद के चलते राज्यभर की सियासत में गर्माहट है। इसी बीच ऐसा ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो की महाराष्ट्र के पालघर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है एक ऑटो-रिक्शा चालक को शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं की तरफ से मराठी भाषा का अपमान करने का दावा करते हुए पीटा जा रहा है। इस घटना ने राज्य में भाषा विवाद को और बढ़ा दिया है। मामले में पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Trending Videos

शिवसेना नेता का दावा
वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर शिवसेना (यूबीटी) के एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि ऑटो-रिक्शा चालक को सजा दी गई। साथ ही कहा कि जो कोई भी मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी प्रतीकों का अपमान करेगा, उसे शिवसेना की सच्ची शैली में जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: टाटा को ही क्यों मिला काम? राहुल पर निशिकांत दुबे का पलटवार, कहा- कांग्रेस पूंजीपतियों की असली साथी

विरार रेलवे स्टेशन का है मामला
बता दें कि घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि शनिवार को ऑटो-रिक्शा चालक को विरार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यस्त सड़क पर शिव सेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा थप्पड़ मारे जा रहे हैं। इसके बाद, उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसमें वह महाराष्ट्र और उसकी सांस्कृतिक धरोहर का अपमान करने के लिए माफी मांगता है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने किया बचाव 
वहीं इस घटना के बाद शिवसेना (यूबीटी) के विरार शहर प्रमुख उदय जाधव ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करेगा तो उसे सही शिवसेना शैली में जवाब मिलेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पुष्टि की कि घटना शनिवार को हुई थी, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई, कहा- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद

महाराष्ट्र में भाषा विवाद, एक नजर
गौरतलब है महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद नया नहीं है। इससे पहले भी राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं ने एक जुलाई को भायंदर में एक खाद्य विक्रेता को थप्पड़ मारा था, क्योंकि वह मराठी में नहीं बोल रहा था। इसके बाद व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

इसके बाद आठ जुलाई को एमएमएस और अन्य समूहों ने मीराभायंदर क्षेत्र में मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए विरोध मार्च निकाला था, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस मार्च में विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed