सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghosh targets Mamata Banerjee says TMC not did anything in 15 years what they do now West Bengal

West Bengal: दिलीप घोष का ममता सरकार पर निशाना, कहा- जो लोग 15 साल में कुछ नहीं कर पाए, वे अब क्या कर लेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 12 Apr 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार मई को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Dilip Ghosh targets Mamata Banerjee says TMC not did anything in 15 years what they do now West Bengal
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग 15 साल में कुछ नहीं कर पाए, वे अब क्या कर लेंगे।
Trending Videos


खड़गपुर में आईएएनएस से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अब भी चुनाव आयोग की मदद नहीं कर रही है। खड़गपुर में कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो मतदाताओं को डराकर टीएमसी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BJP Whip for Special Parliament Session: 'सभी सांसद 16-18 अप्रैल को संसद में रहें'; भाजपा ने व्हिप जारी किया

चुनाव में बम, बंदूक और पैसे का इस्तेमाल होगा : दिलीप घोष
उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही यह आशंका थी कि चुनाव में बम, बंदूक और पैसे का इस्तेमाल किया जाएगा। दिलीप घोष ने दावा किया कि यही डर अब हकीकत में बदलता दिख रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भी राज्य सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा था।

घुसपैठियों को बाहर निकालेगी भाजपा : अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को अगर कोई बाहर कर सकता है, तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी अवैध लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें राज्य से बाहर किया जाएगा।

रैली के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने पर सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना 'हीरक की रानी' से करते हुए कहा कि इस 'रानी' को 23 तारीख को हटाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Tripura: त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच टीटीएएडीसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटों में 22% मतदान

(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed