सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohit Pawar Maharashtra Politics Mahayuti Alliance Claims of Defections to BJP Shiv Sena NCP News

महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर का दावा: रोहित पवार बोले- सहयोगियों को ही निशाना बनाएगी बड़ी सत्ताधारी पार्टी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन के भीतर ही दलबदल हो सकता है। उन्होंने भाजपा पर इशारा करते हुए सहयोगी दलों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
 

Rohit Pawar Maharashtra Politics Mahayuti Alliance Claims of Defections to BJP Shiv Sena NCP News
रोहित पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने रविवार को महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायकों को तोड़ने की खबरों के बीच, सत्ताधारी महायुति गठबंधन की एक बड़ी पार्टी अपने ही सहयोगियों में सेंध लगा सकती है। रोहित पवार का इशारा भाजपा की तरफ था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पुख्ता जानकारी है कि अगले महीने के अंत तक सत्ता में बैठी एक बड़ी पार्टी अपने ही गठबंधन के भीतर दलबदल करा सकती है।
Trending Videos


रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा अभी अपने सहयोगियों के प्रति गहरी दोस्ती दिखा रही है, लेकिन जल्द ही स्थिति बदल सकती है। उन्होंने छोटे दलों को सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कह रही है कि वह अपने दोस्तों को कभी नहीं छोड़ेगी, लेकिन कल उसके सहयोगियों को लग सकता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसलिए सहयोगियों के लिए सतर्क रहना ही समझदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  प्रशासनिक सुधार या सियासी रार: तमिलनाडु में SIR के तहत मतदाता सूची से अधिक नाम कटे, पर सियासी उबाल बंगाल में

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और सुनेत्रा पवार की एनसीपी शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि शिवसेना ने 'ऑपरेशन टाइगर' शुरू किया है। इसके तहत उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं को तोड़ने की कोशिश की बात कही जा रही थी। हालांकि, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन खबरों को आधारहीन बताया था। रोहित पवार का कहना है कि असलियत इससे अलग है और निशाना विपक्ष नहीं बल्कि अपने ही साथी हैं।

रोहित पवार ने हाल ही में हुए खरात मामले पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ बल्कि जानबूझकर रचा गया था ताकि राज्य की बदनामी हो। उन्होंने इसे सिर्फ एक शुरुआत बताया। नासिक के स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। उन पर यौन शोषण सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। खरात की कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed