सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News : Asaduddin owaisi attacked on PM Modi over 'Muslims are in Fear'

भाजपा में कितने मुस्लिम सांसद? पीएम मोदी के 'अल्पसंख्यक' बयान पर ओवैसी ने दागे कई सवाल

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 26 May 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News : Asaduddin owaisi attacked on PM Modi over 'Muslims are in Fear'
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे नरेंद्र मोदी के अल्पसंख्यकों वाले बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। शनिवार को पीएम मोदी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यकों को अबतक केवल छला गया है। वोट बैंक के लिए उन्हें भ्रम और भय में रखा गया है। इसी बयान पर रविवार को ओवैसी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। 

Trending Videos


ओवैसी ने कहा 

अगर मुस्लिम सही में डर के साये में जी रहे हैं तो क्या मोदी ये बता सकते हैं कि उनकी खुद की पार्टी भाजपा के 300 से ज्यादा सांसदों में कितने सांसद मुस्लिम हैं। यह तो नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का पाखंड और विरोधाभास है, जोकि वे पिछले पांच सालों से करते आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने आगे कहा कि अगर पीएम मोदी मानते हैं कि अल्पसंख्यक डर के साये में जी रहे हैं, तो उन्हें यह भी जानना चाहिए कि चुनावी जनसभा में सामने की बेंच पर बैठे अखलाक की हत्या किसने की। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी मानते हैं कि अल्पसंख्यक डरे हुए हैं तो क्या वह गाय के नाम पर मुस्लिमों को पीटने, उनकी हत्या करने वाले गैंग पर लगाम लगाएंगे? क्या वह ऐसे गिरोहों को रोकेंगे जो मुस्लिमों की वीडियो ले रहे, उन्हें नीचा दिखा रहे हैं?

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed