फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav Results 2019: Hema Malini, Sunny, Urmila and others contesting election

सनी देओल से उर्मिला मातोंडकर तक सियासत के सितारे चमके या पड़ गए फीके...मिलेगा हर अपडेट

Wed, 22 May 2019 09:58 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 22 May 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Results 2019: Hema Malini, Sunny, Urmila and others contesting election
उर्मिला मातोंडकर-सनी देओल-नुसरत जहां - फोटो : social Media

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने में अब बस कुछ ही समय बाकी है। हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं इस बार राजनीतिक दलों ने सनी देओल और मिमी चक्रवती जैसे सितारों पर दांव लगाया है। हम आपको बताएंगे सितारों की दुनिया में कौन और तेजी से चमका और किसका 'सितारा' डूब गया।

विज्ञापन

 


हेमा मालिनी
हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से सांसद है। हेमा मालिनी ने पिछले चुनाव में मथुरा में जयंत चौधरी को 3 लाख 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार हेमा का आरएलडी के नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से मुकाबला है।

विज्ञापन


सनी देओल
सनी देओल भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सनी की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है। इस सीट से भाजपा के टिकट पर विनोद खन्ना कई बार सांसद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण खेर
किरण खेर भाजपा के टिकट पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं। किरण चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद हैं। साल 2014 के चुनावों में किरण खेर ने भाजपा को यहां से जीत दिलाई थी। इस बार किरण की टक्कर कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और आप के हरमोहन धवन से है।

उर्मिला के राजनीतिक करियर का क्या होगा?

Lok Sabha Chunav Results 2019: Hema Malini, Sunny, Urmila and others contesting election
रोड शो के दौरान उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-मुंबई सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उर्मिला का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है।

बाबुल सुप्रियो
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से गायक और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनाव में हैं। बाबुल को भाजपा से टिकट मिला है। बाबुल का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से है।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से है। इस सीट पर सभी की निगाहें हैं।

रामपुर में किसकी होगी जीत?

Lok Sabha Chunav Results 2019: Hema Malini, Sunny, Urmila and others contesting election
जयाप्रदा - फोटो : Instagram

जया प्रदा
जया प्रदा भाजपा की टिकट पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा के फायरब्रांड नेता और महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान और कांग्रेस के संजय कपूर के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शिव सेना के सुमित रंजन सिन्हा चुनाव में है। 
मनोज तिवारी
भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली के उत्तर पूर्व से उम्मीदवार हैं। इस सीट से 2014 में भी वो सांसद रह चुके है। इस बार मनोज का मुकाबला कांगेस प्रत्याशी और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित और आप उम्मीदवार दिलीप पाण्डेय से है।

हंसराज हंस
भाजपा के हंसराज हंस दिल्ली उत्तर-दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में हैं। हंस का मुकाबला कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आप के गुगन सिंह से है।

नुसरत जहां से रवि किशन तक

Lok Sabha Chunav Results 2019: Hema Malini, Sunny, Urmila and others contesting election
नुसरत जहां - फोटो : twitter

रवि किशन
रवि किशन गोरखपुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। रवि का मुकाबला सपा के रामभुआल निषाद और कांग्रेस के मधुसूदन त्रिपाठी से है। रवि किशन इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

राज बब्बर
राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के राज कुमार चाहर और बीएसपी के श्रीभगवान शर्मा से है।

नुसरत जहां
बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी की प्रत्याशी अभिनेत्री नुसरत जहां का मुकाबला सीपीआई के पल्लब सेनगुप्ता, भाजपा के सायंतन बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुर रहीम से मुकाबला है।

मिमी चक्रवर्ती
मिमी चक्रवर्ती जाधव लोकसभा सीट से टीएमसी की प्रत्याशी है। यहां से भाजपा ने अनुपम हाजरा तो वहीं सीपीई ने बिकाश रंजन को मैदान में उतारा है।

पवन कल्याण
जन सेना पार्टी के पवन कल्याण पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम और विशाखापट्टनम जिले के गाजुवाका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पवन का मुकाबला भीमावरम की सीट के लिए टीडीपी के रामांजनेयलू पुलपर्ती और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के जी श्रीनिवास से है। वहीं गाजुवाका की सीट के लिए उनका मुकाबला टीडीपी के पल्ला श्रीनिवास राव और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नागी रेड्डी टिप्पला से मुकाबला है।

प्रकाश राज
बैंगलोर सेंट्रल से एक्टर प्रकाश राज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है। इनके खिलाफ इस सीट से भाजपा के पी.सी. मोहन और कांग्रेस से रिजवान अरशद से मुकाबला है।

दीपक अधिकारी
अभिनेता दीपक अधिकारी टीएमसी के टिकट पर घाटल सीट से प्रत्याशी है। इनके खिलाफ इस सीट से सीपीआई के तपन कुमार और भाजपा के भरतहि घोष चुनावी मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed