{"_id":"5caafa8abdec22143356df7b","slug":"lok-sabha-election-2019-nationalism-in-bjp-manifesto-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद सबसे ऊपर, सुरक्षा-सैनिकों को लेकर किए ये बड़े वादे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद सबसे ऊपर, सुरक्षा-सैनिकों को लेकर किए ये बड़े वादे
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 08 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। भाजपा के घोषणापत्र में 'राष्ट्र सर्वप्रथम' की बात लिखी गई है। घोषणापत्र के पेज नंबर 12 पर राष्ट्र सर्वप्रथम के तहत पार्टी ने आतंकवाद पर सुरक्षा नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, सैनिकों के कल्याण, पुलिस बलों का आधुनिकीकरण, घुसपैठियों की समस्या एवं जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर वादे किए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इन चीजों को लेकर क्या कहा है?
भाजपा का घोषणापत्र जारी
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय सुरक्षा
भाजपा ने घोषणा पत्र में सुरक्षा बलों को सुदृढ़ बनाने की बात कही है। पार्टी ने कहा कि वह सत्ता में आई तो रक्षा से जुड़े बाकी उपकरणों एवं हथियारों की खरीद को तेज किए जाएगा।
सैनिकों के कल्याण
भाजपा का कहना है कि हमारी सरकार ने लंबे वक्त से लंबित 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू कर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के हितों के प्रति अपने संकल्प को प्रतिबद्धता से पूरा किया है। हम इसी संकल्प पर आगे बढ़ेंगे। सशस्त्र बल के सैनिकों के सेवानिवृत्त होने से तीन साल पहले ही उनकी पसंद के अनुसार उनके पुनर्वास की योजना आरंभ कर देंगे।
इसे भी पढ़ें-भाजपा का घोषणापत्र जारी, किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख के लोन पर 5 साल ब्याज नहीं

भाजपा का घोषणापत्र
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस बलों का आधुनिकीकरण
भाजपा ने घोषणापत्र में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के संकल्प को दोहराया है। पार्टी का कहना है कि वह पुलिस बलों की कार्य क्षमता एवं दक्षता में वृद्धि करेगी। राज्यों के पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पुनरीक्षित योजना के अंतर्गत सहायता मुहैया कराएंगे।

Article 370
जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में अनुच्छेद 370 को लेकर अपना पुरा वादा दोहराया है। पार्टी का कहना है कि हम जनसंघ के समय से अनुच्छेद 370 के बारे में अपने दृष्टिकोण को दोहराते हैं।