फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए संस्थान खोलने और स्टार्टअप को बढ़ावा समेत भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं के लिए ये हैं बड़े वादे

Mon, 08 Apr 2019 03:50 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 08 Apr 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Bjp Manifesto promises for youth and students
बीजेपी घोषणा पत्र - फोटो : Amar Ujala

भारतीय जनता पार्टी ने  2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को 'संकल्पित भारत, सशक्त भारत' का नाम दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं और छात्रों के लिए बड़े एलान किये हैं। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश में 75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाने की बात कही है। साथ ही इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेजों समेत उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाने की भी बात कही है। 



आइए, जानतें हैं कि भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं के लिए और क्या-क्या एलान किए गए  हैं। 

युवाओं एवं स्टार्टअप के लिए

Lok Sabha Election 2019: Bjp Manifesto promises for youth and students
Startup

युवाओं एवं स्टार्टअप के लिए

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि उद्यमियों के लिए 50 लाख तक के कोलेटरल मुक्त ऋण (कोलेटरल-फ्री क्रेडिट) के लिए एक नई योजना लाएंगे। साथ ही महिला उद्यमियों के लए ऋण राशि के 50% और पुरुष उद्यमियों के लिए ऋण राशि के 25% की गारंटी सुनिश्चित करने की भी बात कही है। 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं में सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए स्कूल, अस्पताल, झील, सार्वजनिक संपदाओं को अपनाकर उनका रखरखाव और स्वछता सुनिश्चित करने वाले-संगठन समूह को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करने की भी बात कही गई है। साथ ही 20,000 करोड़ रुपए के ‘सीड स्टार्टअप फंड’ के जरिए स्टार्टअप को लगातार प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई है। 

देश में शिक्षा के लिए

Lok Sabha Election 2019: Bjp Manifesto promises for youth and students
शिक्षा
बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए ‘प्रधानमंत्री इनोवेटिव लर्निंग प्रोेग्राम की शुरुआत करने की बात कही गई है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को साल में एकबार कुछ समय के लिए एक साथ लाएंगे और उनकी प्रतिभा के विकास के लिए सुविधाएं और संसाधन प्रदान की जाएगी।  

घोषणापत्र में राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने की बात कही गई है। इन संस्थानों में चार साल विशेष एकीकृत कोर्स होगा, जो स्कूल के शिक्षकों में गुणवत्ता के मानक तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में शिक्षा के लिए

Lok Sabha Election 2019: Bjp Manifesto promises for youth and students
शिक्षा - फोटो : amar ujala
संकल्प पत्र में उच्च शिक्षा में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की गई है। साल 2024 तक 200 केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय स्कूल खोले जाने की भी बात कही गई है। उच्च शिक्षा में विदेशी छ़ात्रों के लिए देश को लोकप्रिय बनाने के लिए ‘स्टडी इन इंडिया’ कार्यक्रम को शुरु करने की बात कही गई है। 

2024 तक निजी या सरकारी सहभागिता सेे हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात कही गई है। दावा है कि साल 2022 कर 75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। 

कला, संस्कृति और संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही एक आधुनिक आतिथ्य 
व पर्यटन विश्वविद्यालय और एक पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

खेल

Lok Sabha Election 2019: Bjp Manifesto promises for youth and students
खेल
खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक उप जिले(अनुमंडल) में मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। भारत में खेल संस्कृति के व्यापक प्रचार और विस्तार के लिए फीट इंडिया अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed