{"_id":"5cab057dbdec2213ea539adc","slug":"these-bollywood-celebrities-lost-election-in-2014-lok-sabha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2014 लोकसभा चुनाव में इन बॉलीवुड हस्तियों ने आजमाई थी किस्मत, मिली हार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2014 लोकसभा चुनाव में इन बॉलीवुड हस्तियों ने आजमाई थी किस्मत, मिली हार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
2014 में कुछ बॉलीवुड हस्तियां चुनाव हार गई थीं
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देशभर में मोदी लहर जोर-शोर से चल रही थी। इस दौरान बहुत सी बॉलीवुड हस्तियों ने भाजपा का दामन थामा और उन्हें जीत का स्वाद चखने को भी मिला। वहीं कुछ ऐसी हस्तियां भी रहीं जिनकी लोकप्रियता उन्हें सांसद बनाने में असफल रही। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हस्तियों के बारे में बताते हैं जो लोकसभा चुनाव हार गई थीं।
2 of 7
गुल पनाग
- फोटो : Instagram
गुल पनाग- आम आदमी पार्टी के टिकट पर बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग पहली बार चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं। युवाओं से जुड़ने के लिए उन्होंने बाइक रैली का सहारा लिया। वहीं खेर ने अपने भाषणों के जरिए लोगों को खूब लुभाया और सांसद कामयाबी हासिल की।
3 of 7
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
राखी सावंत- ड्रामा क्वीन के नाम से बॉलीवुड में मशहूर राखी सावंत ने राष्ट्रीय आम पार्टी नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। उन्होंने उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार मिली और सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राज बब्बर
- फोटो : Instagram
राज बब्बर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने 2014 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली। सबसे ज्यादा विरोध उन्हें अपने उस बयान को लेकर झेलना पड़ा जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 रुपये में भरपेट खाना मिल जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
जयाप्रदा
- फोटो : Instagram
जयाप्रदा- बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने राष्ट्रीय लोक मंच के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ा। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुई हैं और उन्हें आजम खां के खिलाफ रामपुर से लोकसभा टिकट मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।