फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही स्कूल की सात टीचर एक साथ हुईं गर्भवती, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 08 Apr 2019 02:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Seven teachers at a Kansas elementary school are pregnant at the same time
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल - फोटो : Goddard Public Schools

अमेरिका के कंसास स्थित एक स्कूल में उस वक्त अनोखी स्थिति पैदा हो गई, जब पता चला कि स्कूल की सात शिक्षिकाएं एक साथ गर्भवती हो गई हैं। माना जा रहा है कि ये सभी शिक्षिकाएं अक्तूबर महीने तक बच्चों को जन्म देंगी।    

Seven teachers at a Kansas elementary school are pregnant at the same time
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल - फोटो : Oak Street Elementary

इस स्कूल का नाम ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल है। यहां कुल 14 शिक्षिकाएं पढ़ाती हैं, जिनमें से आधी अब एक साथ मातृत्व अवकाश पर जाने वाली हैं। स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका का कहना है कि वह बेहद रोमांचित हैं कि एक साथ सात शिक्षिकाएं मां बनने जा रही हैं। 

Seven teachers at a Kansas elementary school are pregnant at the same time
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल - फोटो : Goddard Public Schools

स्कूल की प्रिंसिपल एश्ले मिलर ने बताया कि इससे पहले मार्च और अक्तूबर में ही दो शिक्षिकाओं ने बच्चों को जन्म दिया था और अब एक साथ सात शिक्षिकाओं के गर्भवती होने की खबर सुनकर वो बेहद हैरान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven teachers at a Kansas elementary school are pregnant at the same time
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल - फोटो : Goddard Public Schools

एश्ले मिलर ने एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में मजाकिया लहजे में कहा कि अब उन्हें 'पैंपर्स या हगिज जैसे एक प्रायोजक' की जरूरत है। साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए यह भी कहा कि लोग अब उनके स्कूल का पानी तक नहीं पीते। 

विज्ञापन
Seven teachers at a Kansas elementary school are pregnant at the same time
ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल - फोटो : Goddard Public Schools

प्रिंसिपल का कहना है कि जब सातों शिक्षिकाएं मातृत्व अवकाश पर जाएंगी, तो उनकी जगह स्कूल में दूसरी शिक्षिकाओं को पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सातों शिक्षिकाएं कुल आठ बच्चों को जन्म देंगी, क्योंकि इनमें से एक टीचर जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed