{"_id":"5caaf775bdec2214391ee703","slug":"on-april-8-british-had-given-hanging-to-mangal-pandey-know-about-today-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजादी के इस मतवाले के सामने थरथराते थे अंग्रेज, जल्लादों ने फांसी देने से कर दिया था मना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आजादी के इस मतवाले के सामने थरथराते थे अंग्रेज, जल्लादों ने फांसी देने से कर दिया था मना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
मंगल पांडे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आठ अप्रैल यानि आज का दिन भारत के इतिहास में कई मायनों में खास है। आज ही के दिन मंगल पांडे को फांसी दी गई थी तो आज ही भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में बम फेंका था।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
आठ अप्रैल को ही भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता हुआ था। देश की आने वाली पीढ़ियां आजाद हवा में सांस ले सकें और उनका भविष्य सुरक्षित हो, इसके लिए देश के कई नौजवानों ने आज के दिन अपने वर्तमान की कुर्बानी दे दी थी।
3 of 8
मंगल पांडे (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के लिए जान कुर्बान करने बाले युवाओं में से ही एक थे मंगल पांडे। 1857 में देश में आजादी की पहली चिंगारी सुलगाने वाले मंगल पांडे को आठ अप्रैल के दिन फांसी दे दी गई थी। मंगल पांडे से अंग्रेज अधिकारी इस कदर खौफ खाने लगे थे कि उन्हें निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले ही फांसी पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मंगल पांडे (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
आजादी के दीवाने मंगल पांडे से अंग्रेस इस कदर डरते थे कि अंग्रेजी हुकूमत के जल्लादों ने उन्हें फांसी पर लटकाने से मना कर दिया था। जंग-ए-आजादी के इस महानायक ने जिंदा रहते जो बिगुल फूंका, उनकी शहादत ने देश के कोने-कोने में क्रांति का रूप ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 8
सरदार भगत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
मंगल पांडे के अलावा आज ही के दिन देश में धधकती आजादी की आंच पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने आठ अप्रैल 1929 को ही दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में बम फेंका था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।