फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्फी लेते समय लड़की के पेट का तिल लगता था भद्दा, जांच के बाद सच्चाई जान उड़े होश

Mon, 08 Apr 2019 01:47 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Mon, 08 Apr 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Wolverhampton model bikini girls Chloe Jordan selfie saved her life revealed She had skin cancer
- फोटो : Social Media

सेल्फी के दौरान लापरवाही बरतने पर कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है, लेकिन इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्पटन सिटी में रहने वाली 21 साल की मॉ़डल क्लो जॉर्डन की बिकिनी सेल्फी ने उनकी जान बचा ली। क्लो जब भी बिकिनी सेल्फी लेती थीं, तो उन्हें अपने पेट का तिल बहुत खराब लगता था। इस वजह से उन्होंने इसे हटवाने का फैसला किया।  

Wolverhampton model bikini girls Chloe Jordan selfie saved her life revealed She had skin cancer
model Cloe Jordan - फोटो : Instagram

बता दें कि, क्लो जॉर्डन को सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने का काफी शौक है। क्लो जॉर्डन जब तिल की सर्जरी के लिए डॉक्टरों के पास पहुंचीं तो तिल की सच्चाई जान उनके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने तिल की सर्जरी के लिए एक्स-रे किया। डॉक्टर्स को एक्स-रे में ही गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दिए तो उन्होंने इसकी बारीकी से जांच की। इसी दौरान पता चला कि तिल के नीचे स्किन कैंसर पनप रहा था।

Wolverhampton model bikini girls Chloe Jordan selfie saved her life revealed She had skin cancer
- फोटो : Social Media

दरअसल, क्लो जॉर्डन ने महसूस किया कि उनके तिल के आसपास का रंग बदल रहा है। क्लो ने इसे गंभीरता से लिया और सीधे डॉक्टर्स के पास पहुंचकर तिल हटवाने की इच्छा जताई। जांच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें परेशान न होने की सलाह दी, क्योंकि उनका कैंसर फर्स्ट स्टेज पर था, जिसका इलाज संभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wolverhampton model bikini girls Chloe Jordan selfie saved her life revealed She had skin cancer
bikini girl - फोटो : Social Media

क्लो का इलाज पिछले तीन महीनों से चल रहा था। बीती 24 मार्च को डॉक्टर्स ने सर्जरी से तिल हटा दिया और अब वे पूरी तरह से ठीक हैं। क्लो को अब भी कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहना होगा, क्योंकि उनके कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।

विज्ञापन
Wolverhampton model bikini girls Chloe Jordan selfie saved her life revealed She had skin cancer
skin cancer - फोटो : Instagram

क्लो ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वे शरीर में होने वाले बदलाव को लेकर हमेशा सतर्क रहें। क्लो ने कहा कि अगर वह समय रहते अपनी इस समस्या पर ध्यान नहीं देतीं तो कैंसर फैलता जाता और शायद फिर जान नहीं बच पाती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed