सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   love jihad controversy in karnataka hubali fir against girl family

Love Jihad: हुबली में 'लव जिहाद' के आरोपों पर बवाल, युवती के परिजनों के खिलाफ ही एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 04 Apr 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के हुबली में लव जिहाद को लेकर विवाद हो गया है। हालांकि इस मामले में आरोपी युवक और उसके परिजनों ने पीड़िता और उसके परिवार के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

love jihad controversy in karnataka hubali fir against girl family
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के हुबली शहर में एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है, जहां एक युवक-युवती के रिश्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, अपहरण और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। युवती की मां की ओर से विद्यानगर पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। वहीं, अब युवक के पिता ने युवती के परिवार के खिलाफ गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कराया है। 
Trending Videos


पीड़िता के परिवार ने लगाए ये आरोप
पूरे मामले की शुरुआत लव जिहाद के आरोपों से हुई, जिसमें हिंदू युवती के परिवार की ओर से युवक समीर पर गंभीर आरोप लगाए गए। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि समीर ने ना सिर्फ उसे बहलाने की कोशिश की, बल्कि उसके साथ मारपीट और यहां तक कि दुष्कर्म की कोशिश भी की। इस संबंध में विद्यानगर पुलिस स्टेशन में युवती की मां की ओर से दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इन शिकायतों में समीर के अलावा उसकी बहन और कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के परिवार ने भी दर्ज कराई एफआईआर
वहीं दूसरी ओर, समीर की तरफ से भी आरोप लगाए गए हैं। अशोका नगर पुलिस स्टेशन में समीर और उसके परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। समीर के पिता शरीफ मुल्ला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर करीब 50-60 लोगों की भीड़ ने हमला किया। शिकायत के मुताबिक, यह हमला शहर के सिल्वर पार्क इलाके में हुआ, जहां चिंतनमंथन नाम के व्यक्ति और उसके बेटे के साथ 50-60 लोग इकट्ठा हुए। आरोप है कि इन लोगों ने समीर के साथ मारपीट की, उसे जबरन एक ऑटो में बैठाकर किडनैप किया और फिर उसे एक गौशाला में ले जाकर बेरहमी से पीटा।

लव जिहाद के आरोपों पर युवक के परिजनों ने क्या कहा?
  • यह भी आरोप है कि हमलावरों ने फावड़े और लात-घूंसों से समीर को मारा और उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल हालत में समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसने पुलिस को बयान दिया। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
  • इस पूरे घटनाक्रम के बीच समीर के परिवार ने लव जिहाद के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि समीर और युवती पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों आपसी सहमति से रिश्ते में थे।
  • समीर की बहन ने तो यहां तक कहा कि उनके पास ऐसे कई फोटो और सबूत हैं, जो यह साबित कर सकते हैं कि यह रिश्ता पुराना और सहमति से था। उन्होंने युवती के परिवार पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप भी लगाया।
  • फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed