{"_id":"697107da75fc85a82201f278","slug":"lower-subansiri-in-arunachal-pradesh-shut-down-over-illegal-mosque-construction-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर डायरी: अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर अरुणाचल के लोअर सुबनसिरी में बंद, जनजीवन ठप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वोत्तर डायरी: अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर अरुणाचल के लोअर सुबनसिरी में बंद, जनजीवन ठप
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले में एक अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में बुधवार को 24 घंटे के बंद के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि, इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। एसटी बचाओ आंदोलन समिति की ओर आहूत यह बंद सुबह 5 बजे से शुरू हुआ, जिसके कारण जीरो घाटी सहित जिले के कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं, सरकारी और निजी कार्यालयों में भी उपस्थिति काफी कम दर्ज की गई, जबकि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगभग ठप रही।
Trending Videos
लोअर सुबनसिरी के पुलिस अधीक्षक केनी बगरा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घाटी में किसी भी तरह की हिंसा या अव्यवस्था की सूचना नहीं है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ओल्ड जीरो के सुलुया और हापोली के पारे आमी इलाके में निर्माणाधीन दो मस्जिदों को ध्वस्त किया जाए। पुलिस के अनुसार, इन निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज मौजूद नहीं हैं और यह निर्माण भूमि मालिकों के साथ किए गए समझौतों के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम: कछार में 39 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 3 गिरफ्तार
असम के कछार जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर करीब 39 करोड़ रुपये मूल्य की 1.30 लाख याबा टैबलेट जब्त की हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर टीमों ने दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें प्रतिबंधित नशीली गोलियों की भारी खेप बरामद हुई। इस दौरान त्रिपुरा निवासी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनसे नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नशा तस्कर कछार कॉरिडोर का इस्तेमाल पूर्वोत्तर के राज्यों में मादक पदार्थों की आपूर्ति के लिए कर रहे थे। हाल के महीनों में असम राइफल्स ने निगरानी तेज की है, जिससे संगठित ड्रग सिंडिकेट की कमर टूटी है। फिलहाल, इस खेप के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और मुख्य सरगनाओं की तलाश में विस्तृत जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X