सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh is on top to give death penalty in sexual harassment cases

बेटी के गुनाहगारों को फांसी की सजा सुनाने में सबसे आगे है यह राज्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 06 Dec 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh is on top to give death penalty in sexual harassment cases
rape victim
विज्ञापन
हैदराबाद की पशु चिकित्सक के आरोपियों को तेलंगाना की पुलिस ने एनकाउंटर कर ढेर कर दिया। इसके बाद देश में बेटियों को इंसाफ में होने वाली देरी पर सवाल उठने लगे। लोगों ने कहा कि न्याय मिलने में होने वाली देरी की वजह से ही हैदराबाद एनकाउंटर जैसे हालात बने। निचली अदालतों में दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई। वो बात अलग है कि ये मामले उच्च अदालतों तक पहुंचे। इसके बावजूद मध्य प्रदेश दुष्कर्मियों को फांसी की सजा सुनाने में सबसे आगे रहा। 
Trending Videos


दुष्कर्म के मामलों, खासतौर से बच्ची के साथ दरिंदगी के दोषियों के खिलाफ नरमी नहीं बरतने में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। इन मामलों में सबसे ज्यादा फांसी की सजा इसी राज्य से सुनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य   दुष्कर्म में फांसी बच्ची से दुष्कर्म में फांसी 
मध्य प्रदेश  13  01
कर्नाटक 08 00 
उत्तर प्रदेश 04    00
महाराष्ट्र 01 00
 

तीन साल में कितनी फांसी

पिछले तीन साल में निचली अदालत में दुष्कर्म समेत कई मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई। साल 2017 और 2018 में सबसे ज्यादा फांसी की सजा दुष्कर्म के मामलों में ही सुनाई गई। 
 
वर्ष दुष्कर्म में फांसी हत्या में फांसी 
2016  27 49
2017    43 21
2018 58  45

फांसी की सजा सुनाने वाले शीर्ष चार राज्य 

वर्ष 2018 में निचली अदालत में फांसी की सजा सुनाए जाने के मामले में भी मध्य प्रदेश सबसे आगे रहा। 
 
राज्य   फांसी के मामले 
मध्य प्रदेश  22
महाराष्ट्र 16
कर्नाटक 15
उत्तर प्रदेश  15  

     
 
     
     
     
               
             
              
    
           
                
           
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed