{"_id":"68722cc65362d8155305c8aa","slug":"maharashtra-bhiwandi-school-girl-16-year-old-stabbed-compass-neck-of-a-auto-rickshaw-driver-trying-kidnap-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरी की मिसाल: किडनैपिंग की कोशिश कर रहे ऑटो चालक की गर्दन पर 16 साल की लड़की ने घोपा कंपास, बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बहादुरी की मिसाल: किडनैपिंग की कोशिश कर रहे ऑटो चालक की गर्दन पर 16 साल की लड़की ने घोपा कंपास, बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र के ठाणे में 16 साल की स्कूली छात्रा ने किडनैपिंग की कोशिश को नाकाम कर बहादुरी की मिसाल पेश की। रिक्शा चालक द्वारा रिक्शा नहीं रोके जाने पर छात्रा ने ज्योमेट्री बॉक्स से कंपास निकाला और उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद चलती रिक्शा से कूदकर उसने खुद को बचाया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 16 साल की एक स्कूली छात्रा ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया। घटना 9 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे की है। जब लड़की स्कूल जा रही थी। उसने एक ऑटो में सवारी की, लेकिन जब चालक ने उसे स्कूल के पास नहीं रोका और ऑटो तेज कर दिया, तब लड़की ने साहसिक कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बुधवार को स्कूल जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा लिया था। ऑटो में पहले से ही एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। स्कूल के पास पहुंचने पर जब लड़की ने चालक से ऑटो रोकने को कहा, तो उसने नजरअंदाज कर दिया और तेज रफ्तार में वाहन चलाने लगा। इस पर लड़की को शक हुआ कि कुछ गलत हो रहा है।
कंपास बना हथियार, लड़की ने खुद को बचाया
डरी सहमी छात्रा ने हिम्मत दिखाई और अपने स्कूल बैग से ज्योमेट्री बॉक्स में रखा कंपास निकाला। उसने चालक की गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने पास बैठे व्यक्ति को भी धक्का दिया और चलते ऑटो से कूद गई। घायल हालत में वह किसी तरह स्कूल पहुंची और खुद को सुरक्षित किया।
मां को बताई घटना, पुलिस में की शिकायत
स्कूल पहुंचने के बाद छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। मां-बेटी ने तुरंत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी चालक व उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) और 62 (गंभीर अपराध की कोशिश) के तहत केस दर्ज किया।
ये भी पढ़ें- 'दोनों इंजनों का फेल होना गंभीर बात', एएआईबी जांच रिपोर्ट पर बोले पूर्व एयर मार्शल संजीव कपूर
पुलिस कर रही जांच, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद
शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी रिक्शा चालक और उसका साथी फरार हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिससे आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव से पहले एनसीपी में बड़ा बदलाव: जयंत पाटिल ने दिया इस्तीफा, शशिकांत शिंदे को मिली कमान
लड़की की हिम्मत की हर ओर हो रही तारीफ
इस घटना के बाद इलाके में लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग उसकी सूझबूझ और साहस को सलाम कर रहे हैं। एक कंपास से हमलावर को घायल कर चलती ऑटो से कूदना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था, लेकिन यह असली जिंदगी की एक बहादुरी की कहानी है। प्रशासन ने भी छात्रा की सराहना की है और मामले की गहराई से जांच का भरोसा दिलाया है।
Trending Videos