{"_id":"699d7567e28dd5d87701894e","slug":"maharashtra-congress-mla-sajid-khan-pathan-receives-bishnoi-gas-threat-issue-raised-in-assembly-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: कांग्रेस MLA को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी मांगी; विधानसभा में उठा मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: कांग्रेस MLA को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी मांगी; विधानसभा में उठा मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे दस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद स्पीकर ने सरकार को विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विजय वडेट्टीवार
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कथित तौर पर कुख्यात बिश्नोई गैंग के एक साथी ने दी है और उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। वडेट्टीवार ने सदन में मांग की कि साजिद खान को तुरंत सुरक्षा दी जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने सरकार को निर्देश दिया कि वह मामले को गंभीरता से ले और विधायक की सुरक्षा पक्का करने के लिए उचित कदम उठाए।
क्या है पूरा मामला?
वडेट्टीवार ने बताया कि अकोला पश्चिम सीट से विधायक साजिद खान पठान को 17 फरवरी को दोपहर करीब 3.30 बजे एक इंटरनेशनल कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा शुभम लोंकर बताया। उसने विधायक से 10 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: लातूर में बाइक तोड़ने के शक में 32 मासूमों पर टूटा शिक्षक का कहर, बांस की छड़ी से कर दी पिटाई
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कॉल करने वाले ने यह चेतावनी भी दी कि पुलिस को बताने से उन्हें सिर्फ कुछ समय के लिए ही सुरक्षा मिलेगी, लेकिन गैंग बाद में भी उन्हें निशाना बनाएगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता वडेट्टीवार ने इस धमकी को बेहद गंभीर बताया और कहा कि कॉल का ऑडियो डराने वाला था। वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि अगर चुने हुए प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा? उन्होंने साफ किया कि साजिद खान पठान का किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है।
बिश्नोई गैंग का इतिहास
बिश्नोई गैंग पर मुंबई में कई बड़े अपराधों में शामिल होने का शक है। इसमें अक्टूबर 2024 में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेताओं को निशाना बनाना शामिल है। पुलिस इस महीने की शुरुआत में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग में भी गैंग के सदस्य शुभम लोंकर से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। शुभम लोंकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी आरोपी है। इसके अलावा, 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी के पीछे भी इसी गैंग का हाथ होने का शक है। इन मामलों में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन