सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaurav Gogoi condemns racial abuse of Arunachal women in Delhi say administration should take immediate action

दिल्ली में अरुणाचल की महिलाओं से नस्लीय दुर्व्यवहार: गौरव गोगोई ने की निंदा; बोले- तुरंत कार्रवाई करे प्रशासन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

नई दिल्ली के मालवीय नगर में तीन अरुणाचली महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और धमकी का मामला सामने आया। मरम्मत विवाद के बीच पड़ोसियों ने कथित रूप से धमकाया। ऐसे में अब कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इसे अस्वीकार्य बताया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Gaurav Gogoi condemns racial abuse of Arunachal women in Delhi say administration should take immediate action
गौरव गोगोई। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब महिलाओं के किराए के फ्लैट में ड्रिलिंग और बिजली का काम चल रहा था।

Trending Videos

बताया गया है कि मरम्मत कार्य को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने महिलाओं के साथ कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी की और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। महिलाओं ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Seva Sankalp: सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया 'सेवा संकल्प', जानें इसमें क्या-क्या शामिल

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की प्रतिक्रिया
इस घटना पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि अरुणाचल की महिलाओं के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार बेहद परेशान करने वाला और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने ही देश में पराया जैसा महसूस नहीं कराया जाना चाहिए।


ये भी पढ़ें:- RSS: अगले महीने आरएसएस की शीर्ष निर्णय लेने वाली इकाई की बैठक, तैयार होगी सालाना कार्ययोजना

प्रशासन से की तुरंत कार्रवाई की मांग
गोगोई ने कहा कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि उत्तर-पूर्व के लोगों के प्रति भेदभाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे, दोषियों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराए और पीड़ित महिलाओं को पूरी सुरक्षा और सहयोग दे। उन्होंने यह भी कहा कि समान नागरिकता का मतलब देश के हर हिस्से में समान सम्मान और समान सुरक्षा मिलना होना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed