{"_id":"5da6dd038ebc3e01451c2c0b","slug":"maharashtra-elections-sanjay-dutt-wishes-aditya-thackeray-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव: संजय दत्त ने पहली बार चुनाव लड़ रहे आदित्य ठाकरे को दी जीत की शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र चुनाव: संजय दत्त ने पहली बार चुनाव लड़ रहे आदित्य ठाकरे को दी जीत की शुभकामनाएं
Wed, 16 Oct 2019 02:40 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने अभिनेता संजय दत्त ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे एवं युवा शिवसेना प्रमुख (29) आदित्य वर्ली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्तूबर को मतदान किए जाएंगे। आदित्य चुनावी दंगल में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं।
दत्त ने कहा कि आदित्य ठाकरे ‘मेरे छोटे भाई की तरह है।’ उन्होंने कहा कि वह बाला साहेब ठाकरे जी के वंश से आते हैं, जिन्होंने मेरा और मेरे परिवार का बहुत सहयोग किया और वह मेरे लिए एक पिता की तरह थे। मैं यह कभी नहीं भूल सकता। उद्धव भाई भी उनकी ही तरह है।
विज्ञापन
संजय दत्त ने आगे कहा कि मैं आदित्य को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह भारी अंतर के साथ जीत दर्ज करेंगे क्योंकि हमारे देश को ऐसे ऊर्जावान युवा नेताओं की जरूरत है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।
विज्ञापन
बता दें कि दिवंगत बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना का गठन किया था। तब से आज तक ठाकरे परिवार के किसी सदस्य ने ना कोई चुनाव लड़ा है और ना वे किसी संवैधानिक पद पर काबिज हुए हैं।
उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन बाद में अपना इरादा बदल दिया था।
गौरतलब है कि बाल ठाकरे ने उस समय संजय दत्त का समर्थन किया था, जब 1993 मुम्बई बम विस्फोट मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।